फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Frustration among the deprived farmers of debt relief scheme

ऋण मोचन योजना से वंचित किसानों में निराशा

Wed, 12 Sep 2018 11:18 PM IST
ऋण मोचन योजना से वंचित किसानों में निराशा
ऋण मोचन योजना से वंचित किसानों में निराशा Updated Wed, 12 Sep 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
Frustration among the deprived farmers of debt relief scheme
yojna - फोटो : amarujala

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। फसल ऋण मोचन योजना के लिए 70474 किसानों ने आवेदन किया। जिसमें 26 हजार 266 किसानों का अब तक ऋण माफ किया गया है। योजना से वंचित किसानों में निराशा है। ज्यादातर किसानों के आवेदन रद् कर दिए गए हैं जिसमें कहा गया है कि बनाई गई योजना के नियम के तहत बाकी किसान नहीं आते। वही आज भी कृषि विभाग में किसान ऋण माफी के लिए आवेदन कृषि विभाग में जमा कर रहे हैं लेकिन सरकार की फसल ऋण मोचन योजना के लिए बनाई गई वेबसाइट बंद हैं। जिससे किसानों के आवेदन लोड नहीं किए जा रहे। संभावना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 16 सितंबर को जिले में आ रहे हैं। जिससे किसान आश लगाए हैं कि उनका ऋण माफ कर दिया जाएगा।
जब प्रदेश सरकार ने फसल ऋण मोचन योजना बनाई तो ऋण माफ करने के लिए जिले में बैंकों ने 49 हजार111 किसानों की ऋण माफ करने के लिए लिस्ट बनाई। जिसमें 20 हजार 437 किसानों का ऋण माफ किया गया। जिसमें सरकार ने 118.86 करोड़ दिए थे। इसके बाद किसानों से फिर आवेदन मांगे गए गए जिसमें किसानों की संख्या 70474 तक पहुंच गई। इस तरह से सरकार ने कुल 26 हजार 266 किसानों का ऋण माफ कर दिया। जिसके लिए 133.24 करोड़ की धनराशि पास किया।
विज्ञापन


अभी आवेदन जारी लेकिन बेवसाइट बंद
चित्रकूट। अभी भी किसानों से ऋण माफी योजना के कृषि विभाग मेें आवेदन लिए जा रहे हैं। आवेदन करते समय अधिकारी आवेदनों की जांच करते हैं। कमी पाए जाने पर आवेदन रद्द कर दिए जाते हैं। कृषि विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि विभाग की वेवसाइड बंद होने से भी समस्या आ रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों का दर्द
चित्रकूट। कोठिलहाई गांव के मरजापुरवा निवासी शंकर पुत्र बुधवा व भुइहरी गांव के  मुन्ना पुत्र रामविलाश ने बताया कि उन्होंने ऋण माफ करने के लिए आवेदन किया है। इसके बाद भी उनक ऋण माफ नहीं किया गया।

नियमानुसार हो रहा कार्य
चित्रकूट। जिला कृषि अधिकारी बंसत दुबे ने बताया कि प्रदेश सरकार के बताए गए नियमों के आधार पर कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed