{"_id":"673f7038f89483f267045ec2","slug":"friends-first-made-him-drink-alcohol-and-then-strangulated-him-to-death-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-111195-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: दोस्तों ने पहले पिलाई शराब फिर गला दबाकर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: दोस्तों ने पहले पिलाई शराब फिर गला दबाकर की हत्या
विज्ञापन
चित्रकूट। शराब पिलाने ले गए दो दोस्तों ने दुकानदार की गला दबाकर हत्या कर दी। शव उसी की दुकान में फेंककर भाग गए। सूचना पर पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुंचे। दो के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर एक को पकड़ लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
भरतकूप थाना क्षेत्र के कोल्हुआ गांव निवासी ओमप्रकाश रैकवार ने बताया कि भाई किशोरी लाल रैकवार (34) गांव के बाहर झोपड़ी में चाट और पान मसाला की दुकान चलाता था। बुधवार की शाम दुकान पर उसके दोस्त छेरिहा निवासी सर्वेश यादव और कोल्हुआ निवासी सोना पांडेय आए। बाइक पर बैठाकर उसे ले गए। पता चला कि देसी शराब की दुकान पर तीनों ने शराब पी। इसके बाद तीनो झोपड़ी में आए। आरोप लगाया कि दोनों ने रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। शव झोपड़ी में छोड़कर भाग गए। रात को घर नहीं पहुंचा तो गुरुवार की सुबह परिजनों ने जाकर देखा तो शव पड़ा था। शरीर पर चोट और गले में रस्सी व गला दबाने के निशान मिले हैं।
सूचना पर एसपी अरुण कुमार सिंह, अपर एसपी चक्रपाणि त्रिपाठी, सीओ राजकमल व थाना प्रभारी प्रवीण सिंह डॉग स्क्वाड, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम के साथ पहुंचे। पुलिस ने दोनों दोस्तों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर सर्वेश को पकड़ लिया है। सोना की तलाश की जा रही है। पुलिस सुरक्षा में पोस्टमार्टम के बाद गांव में अंतिम संस्कार किया गया। किशोरी की पत्नी मंजू और तीन पुत्र हैं। एसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सही जानकारी होगी। चर्चा है कि अवैध संबंधों को लेकर हत्या की गई है। इसके अलावा सोना पांडेय से उधार लिए रुपये को लेकर विवाद भी बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।