फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Freedom Fighters' Park

Chitrakoot News: 60 लाख से बनेगा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पार्क

Tue, 04 Aug 2026 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Freedom Fighters' Park
फोटो 04 सीकेटीपी 15 नगर में इस तरह विकसित किया जाएगा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पार्क। संवाद
मऊ (चित्रकूट)। नगर पंचायत मऊ को अब एक नया पहचान स्थल मिलेगा। यहां स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पार्क विकसित किया जाएगा। इसे आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा। बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले लगेंगे। बेंच व पॉथवे का निर्माण होगा। हरियाली के लिए आकर्षक पौधे रोपे जाएंगे। यही नहीं बस स्टैंड के पास 60 फीट ऊंचा तिरंगा स्थापित होगा।
विज्ञापन

क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की याद में नगर पंचायत क्षेत्र में 60 लाख रुपये से दो बीघा जमीन पर पार्क का निर्माण शुरू कराया गया है। यहां पर क्षेत्र के स्व. शिवकुमार त्रिपाठी सहित अन्य सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियाें के नाम का पत्थर लगाया जाएगा। साथ ही भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु सहित अन्य शहीदों की भी प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी।
विज्ञापन

पार्क को आधुनिक और आकर्षक स्वरूप दिया जाएगा। पार्क बनने से सबसे अधिक बगल के प्राइमरी स्कूल के बच्चों को खेलने की सुविधा मिलेगी। अब उनको बाहर नहीं खेलना पड़ेगा। अभी बच्चों को स्कूल के बाहर खेलने के लिए जाना पड़ता है। जिससे सड़क दुर्घटना व जान का खतरा बना रहता है। उप जिलाधिकारी राम ऋषि रमन और नगर पंचायत अध्यक्ष अमित द्विवेदी ने पूजा पाठ करा कर पार्क का शिलान्यास किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
यह रहेंगी सुविधाएं
नगर पंचायत के स्वतंत्रता सेनानी पार्क में पाथवे, बैठने के लिए बेंच, लाइट, अनेक प्रकार के झूले लगाए जाएंगे। साथ ही पूरे पार्क में पौधरोपण किया जाएगा। पार्क गेट के पास कैफेटेरिया भी बनाया जाएगा। जिसमें पार्क व आसपास आने वाले लोगों को खान पान की भी सुविधा मिलेगी। वहीं पार्क के बाहर की ओर करीब 10 दुकानों का भी निर्माण कराया जाएगा। उससे जो आमदनी होगी, उससे पार्क में सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी।

---------
वर्जन
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की पहचान के लिए नगर क्षेत्र में कोई स्थान नहीं था। उनकी याद के लिए प्रस्ताव बनाया गया था। शासन से मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य भी शुरू करा दिया गया है। साथ ही बस स्टैंड के पास 60 फीट ऊंचा तिरंगा झंडा भी लगाया जाएगा। -अमित द्विवेदी, अध्यक्ष नगर पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed