{"_id":"6afde87c875c2de7590af1cc","slug":"bank-mitras-stage-a-protest-demanding-remuneration-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-139055-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: मानदेय की मांग को लेकर बैंक मित्रों का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: मानदेय की मांग को लेकर बैंक मित्रों का धरना
विज्ञापन
= 15 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा
चित्रकूट। नियमित मानदेय और कल्याणकारी सुविधाओं की मांग पर उप्र बैंक मित्र यूनियन ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। जिलाध्यक्ष शुभम सिंह की अगुवाई में बैंक मित्रों ने वित्त मंत्री को संबोधित 15 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा कि बैंक मित्र 2011 से बैंकिंग सेवा से वंचित गांवों में घर-घर सेवाएं पहुंचा रहे हैं। वित्तीय समावेशन को जमीन पर उतारने में उनकी बड़ी भूमिका है, लेकिन आज तक उन्हें नियमित वेतन या मासिक मानदेय नहीं मिला। बैंक मित्रों ने आउटसोर्सिंग निगम की तर्ज पर कुशल श्रमिक के अनुरूप सम्मानजनक पारिश्रमिक, पारदर्शी कमीशन व्यवस्था, भुगतान व कटौतियों का स्पष्ट विवरण, बीमा, कैशलेस चिकित्सा और पेंशन की मांग की। इस दौरान शैलेश त्रिपाठी, विवेक कुमार, सुनील कुमार, कुंदनराम, दिनेशचन्द्र, रज्जू, ओम प्रकाश, राकेश कुमार, विपिन कुमार, सत्यम शुक्ला, शशिकांत सिंह, शंकरलाल मौजूद रहे। संवाद