{"_id":"665e2f2218228fe528048cc4","slug":"four-robbers-arrested-rs-220-lakh-recovered-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-107386-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: चार लुटेरे पकड़े, 2.20 लाख बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: चार लुटेरे पकड़े, 2.20 लाख बरामद
विज्ञापन
चित्रकूट। एक सप्ताह पूर्व दो गुटखा व्यापारियों के साथ हुई लूट की घटना का पर्दाफाश करते हुए पुलिस टीम ने चार बदमाशों को दबोचा है। लुटेरों के कब्जे से दो लाख 20 हजार रुपये, तमंचा, लूट में प्रयोग की गई दो बाइकें, चाकू बरामद किए हैं। एसपी ने टीम को 20 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
सोमवार को पुलिस कार्यालय स्थित राघव प्रेक्षागृह में एसपी अरुण कुमार सिंह ने पत्रकारों को बताया कि 25 मई को मानिकपुर कस्बे के गुटखा व्यापारी दिलीप केसरवानी व हंसराज केसरवानी के साथ लूट की घटना हुई थी। बाइक सवार बदमाशों ने कल्याणपुर के जंगल में आंख में मिर्च पाउडर झोंककर लगभग साढ़े तीन लाख रुपये लूट लिए थे। इस मामले में अज्ञात चार बदमाशों के खिलाफ थाने में मामला पंजीकृत किया गया था। एसपी ने बताया कि लूट की घटना के खुलासे के लिए चार टीमें लगाई गई थीं।
पुलिस टीम ने रविवार की रात डांडी कोलान तिराहा के पास सेे विवेचना में प्रकाश में आए वीरपुर मजरा झखौरा धारकुंडी सतना निवासी नारायण कुमार गुप्ता उर्फ छोटू, घोंघर कन्या पाठशाला के पास रींवा निवासी यशीन हसन उर्फ हसीन, सेलौरा मजरा झखौरा निवासी रविकांत यादव व निपनिया रीवां मप्र निवासी अयूब खान उर्फ राहत को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पकड़े गए लुटेरो के कब्जे से दो लाख 20 हजार रुपये, दो बाइकें, तमंचा, कारतूस, चाकू, कीपैड मोबाइल, दो आधारकार्ड बरामद किए गए। एसपी ने बताया कि एक शेखू नामक युवक की तलाश इसी मामले में जारी है जिसने योजना बनाने में इनकी मदद की थी।
डकैत बबुली कोल गैंग में भी था नारायण
आरोपी नारायण कुमार गुप्ता डाकू बबुली कोल गैग के साथ पूर्व में रहता था। उसके विरुद्ध तीन मामले दर्ज है। यसीन के खिलाफ अलग-अलग थानों में 16 मुकदमे दर्ज है। आयूब खान के विरुद्ध आठ मामले दर्ज हैं। घटना में शामिल एक आरोपी फरार है। पुलिस ने चारो लुटेरों को जेल भेजा है।