{"_id":"5fb6adbd8ebc3e9be6020e68","slug":"four-primary-health-centers-received-rejuvenation-award-in-chitrakoot-chitrakutt-news-knp5951002199","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट में चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को मिला कायाकल्प अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट में चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को मिला कायाकल्प अवार्ड
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कायाकल्प कार्यक्रम के तहत वर्ष 2019-20 के लिए जिले के चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को अवार्ड मिला है। इसमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरद्वारा, सीतापुर, भौंरी और टिकरा शामिल हैं। इनमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीतापुर और भौंरी को पहले भी यह अवार्ड मिल चुका है। अवार्ड के तौर पर बरद्वारा को दो लाख रुपये, सीतापुर, भौंरी और टिकरा को 50-50 हजार रुपये मिले हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद कुमार यादव ने बताया कि चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को कायाकल्प कार्यक्रम के तहत निर्धारित सात मानकों को पूरा करने पर यह अवार्ड मिला है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राम नगर को सांत्वना पुरस्कार मिला है। बतौर पुरस्कार एक लाख रुपये मिले हैं जो अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने पर खर्च की जाएगी। जनपदीय सलाहकार क्वालिटी इश्योरेंस डा. अमित कुमार ने बताया कि कायाकल्प कार्यक्त्रस्म के तहत वर्ष 2019-20 के लिए जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरद्वारा ने 78.30, सीतापुर ने 73.30, भौंरी ने 72.50 और टिकरा ने 71.40 फ ीसद अंक अर्जित किए हैं। अवार्ड के तौर पर बरद्वारा को दो लाख, सीतापुर, भौंरी और टिकरा को 50-50 हजार रुपये मिले हैं। उन्होंने बताया कि कायाकल्प के सात मानकों में पीएचसी अपकीप, सैनिटेशन एंड हाइजीन, वेस्ट मैनेजमेंट, इंफेक्शन कंट्रोल, सपोर्ट सर्विस, हाइजीन प्रमोशन, बियांड हॉस्पिटल बाउंड्री आदि शामिल हैं। डीसीक्यूए ने बताया कि स्वास्थ्य केन्द्रों का नामांकन आंतरिक, सहकर्मी एवं बाहरी मूल्यांकन के अंतर्गत तीन चरणों में किया गया। अस्पताल में सात मानकों की व्यवस्थाओं को टीमों द्वारा परखा गया। इसमें आंतरिक मूल्यांकन का निरीक्षण स्थानीय टीम, सहकर्मी मूल्यांकन का निरीक्षण अंतर्जनपदीय टीम ने और वाह्य मूल्यांकन राज्य स्तरीय टीम द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि पूरी कोशिश है कि भविष्य में जिला अस्पताल सहित शेष स्वास्थ्य केन्द्रों को भी सभी मानकों को पूरा करते हुए कायाकल्प कार्यक्त्रस्म के लिए चयनित कराया जाए। जनपदीय सलाहकार क्वालिटी इश्योरेंस डॉ. अमित कुमार ने बताया कि कायाकल्प के तहत सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने, उनकी गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए प्रोत्साहन राशि दी जाती है। इस राशि से संबंधित स्वास्थ्य केन्द्रों में और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दिलाने में मदद मिलती है। अवार्ड प्राप्त अस्पताल अन्य अस्पतालों के लिए एक रोल मॉडल का काम करते हैं।