{"_id":"68d191c6fba6b0be710416dc","slug":"four-people-from-chitrakoot-died-three-injured-in-an-accident-while-returning-from-betul-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-121249-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: बैतूल से लौटते समय हादसे में चित्रकूट के चार लोगों की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: बैतूल से लौटते समय हादसे में चित्रकूट के चार लोगों की मौत, तीन घायल
Mon, 22 Sep 2025 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Mon, 22 Sep 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
फोटो 22 सीकेटीपी-17 परिचय- मलखान- फाइल फोटो- परिजन
चित्रकूट। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में सड़क हादसे में चित्रकूट के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पिता-पुत्र सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। रविवार देर शाम शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में चारों का अंतिम संस्कार सोमवार को किया गया। मृतक और घायल सभी एक ही परिवार के सदस्य बताए गए हैं।
सदर कोतवाली क्षेत्र के सीतापुर रामायण मेला के पास निवासी शिवपूजन (60) अपने बेटे मखंजू गिरि (27), कल्लू उर्फ लक्ष्मी गिरि (24), पड़ोसी मलखान गिरि (65), राकेश गिरि (35), गुलाब गिरि (40) और बोलेरो चालक राकेश गिरि (33) के साथ मध्य प्रदेश के बैतूल स्थित बालाजी पुरम धाम दर्शन करने गए थे। शुक्रवार को लौटते समय छिंदवाड़ा-बैतूल हाईवे पर टेमनी खुर्द के पास बोलेरो का अगला टायर फट गया।
तेज रफ्तार में गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने कुएं में गिर गई। हादसे में लक्ष्मी, मलखान, राकेश और गुलाब की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं शिवपूजन, मखंजू और चालक राकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे गए। रविवार को जब शव गांव पहुंचे तो पूरे मोहल्ले में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।