फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Four injured including woman as car overturns on highwayFive injured in another road accident

Chitrakoot News: हाईवे पर कार पलटने से महिला समेत चार घायल अन्य सड़क हादसे में पांच घायल

Sun, 28 Sep 2025 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sun, 28 Sep 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Four injured including woman as car overturns on highwayFive injured in another road accident
चित्रकूट/मऊ। राष्ट्रीय राजमार्ग के मऊ बरगढ़ मार्ग पर सामने से आ रही पिकअप से बचने के प्रयास में कार चालक के स्टीयरिंग से संतुलन खोने पर कार पलट गई। इसमें सवार महिला समेत चार लोग घायल हो गए। शिवरामपुर भरतकूप मार्ग पर आमने सामने से बाइक टकराने पर पांच युवक घायल हुए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मलवारा राजापुर निवासी पूजा देवी ने बताया कि वह परिजन व रिश्तेदारों के साथ शनिवार की रात को प्रयागराज से कार से लौट रहीं थीं। जब कार मऊ के पास पहुंची तो सामने से अचानक पिकअप आ गई। उससे बचने की कोशिश मेें कार चालक स्टीयरिंग से संतुलन खो बैठा और कार कुछ दूर जाकर पलट गई। इससे कार सवार पंकज कुमार, शिवमूरत व प्रदीप कुमार व वह खुद घायल हो गईं। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलोें को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा हाईवे के शिवरामपुर भरतकूप के बीच आमने सामने से बाइकें टकरा गईं। इसमें राजापुर थाना क्षेत्र के उमाशंकर (50), मऊ थाना क्षेत्र के पिंटू (24), भरतकूप थाना क्षेत्र के भरथौल गांव निवासी मालती (40), कौशांबी जनपद के महेबा घाट निवासी राममिलन(30), शिवपुर निवासी बलराम निषाद (35) सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------इनसेट
डिवाइडर न होने से आए दिन होती दुर्घटनाएं
चित्रकूट। मुख्यालय के धनुष चौराहे से लेकर शिवरामपुर तक मुख्य मार्ग पर डिवाइडर न होने से आए दिन वाहनों की भिड़ंत होती है। शनिवार की रात तेज रफ्तार दो बाइकों की भिड़ंत में पांच के घायल हाे गए। इसके अलावा दो दिन पूर्व इसी मार्ग के बेडीपुलिया के पास बोलेरो बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो युवक की मौत हो गई थी। शिवरामपुर के पास एक सप्ताह पूर्व आमने सामने से ही बाइकों की टक्कर में दो महिला समेत चार लोग गंभीर घायल हो गए थे। समाजसेवी छेदी लाल यादव ने बताया कि इस मार्ग पर भी डिवाइडर होना चाहिए। इससे एक लेन में आमने सामने वाहन न आ पाएं। समाजसेवी अजीत सिंह ने बेड़ी पुलिया से रामघाट व शहर से शिवरामपुर तक की सड़क पर डिवाइडर बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed