{"_id":"65c7cef5244fb14a16052c09","slug":"four-deer-died-after-being-hit-by-a-vehicle-chitrakutt-news-c-215-1-sknp1043-104885-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: वाहन की चपेट में आकर चार हिरणों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: वाहन की चपेट में आकर चार हिरणों की मौत
विज्ञापन
खोही (चित्रकूट)। चित्रकूट मझगवां बाईपास रोड पर वाहन की चपेट में आने से चार हिरणों की मौत हो गई। सूचना पर मझगवां थाना पुलिस सहित वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। हिरणों को पोस्टर्माटम के लिए भेजा। अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
चित्रकूट-सतना रोड स्थित मझगवां के जंगलों में चीता, भालू, हिरण सहित अन्य जंगली जानवर रहते हैं। हिरणों की तादाद ज्यादा है, जो जंगल से बाहर भी आ जाते हैं। शनिवार को तड़के चित्रकूट-मझगवां बाईपास रोड पर कुछ हिरण घूम रहे थे। उसी समय कोई वाहन सतना की ओर से आया। उसकी चपेट में आकर चार हिरणों की मौत हो गई।
आसपास के ग्रामीणों ने मझगवां थाना पुलिस सहित वन विभाग को जानकारी दी। जिससे मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। वन विभाग के मझगवां वन क्षेत्र के रेंजर पंकज दुबे ने बताया कि सुबह सूचना मिलने पर मौके पर वन विभाग की टीम भेजकर मृतक चार हिरणों का पोस्टमार्टम कराया है।