{"_id":"65c7d0f75aa02281ab0b8bc4","slug":"four-arrested-for-theft-and-setting-fire-in-registry-department-chitrakutt-news-c-215-1-sknp1043-104890-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: रजिस्ट्री विभाग में चोरी और आग लगाने में चार को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: रजिस्ट्री विभाग में चोरी और आग लगाने में चार को पकड़ा
विज्ञापन
चित्रकूट। रजिस्ट्री विभाग में चोरी के बाद आग लगाने के मामले का अब तक पुलिस ने खुलासा नहीं किया है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को पकड़ा है। इनसे सटीक जानकारी मिली है। जल्द ही मुख्य आरोपी जेल भेजे जाएंगे।
जिला मुख्यालय के उप निबंधक कार्यालय में 24 जनवरी की देर रात कुछ चोर घुसे थे। कंप्यूटर, लैपटॉप, सीसीटीवी कैमरा, कई महत्वपूर्ण कागजात, बैनामा, स्टांप आदि चुरा ले गए थे। तिजोरी भी तोड़ने की कोशिश की थी। इसके बाद आग लगाकर भाग निकले थे। इससे कई महत्वपूर्ण सामग्री व रिकार्ड नष्ट हो गए थे। इस मामले में शुरू से विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों की शह पर वारदात कराने का अंदेशा रहा। माना गया कि कुछ स्टांप चोरी व गलत बैनामा को छिपाने के लिए यह कांड कराया गया है।
कोतवाल अजीत पांडेय ने बताया कि तीन टीमें इसके खुलासे के लिए लगी हैं। जल्द ही इसका खुलासा होगा। कई महत्वपूर्ण जानकारी व तथ्य मिल चुके हैं। उधर सूत्रों की मानें तो पुलिस ने तीन प्रमुख आरोपियों को पकड़ लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। कुल चार युवक पकड़े गए हैं। एक इनका सहयोगी है। यह सब कोई नशेडी नहीं बल्कि पढे लिखे युवक बताए गए हैं।
विज्ञापन
इनसेट..
जांच हो चुकी है पूरी : एआईजी
इसी मामले में एआईजी स्टांप रामसुंदर यादव ने बताया कि जांच पूरी हो चुकी है। चोरों ने पांच डेस्कटॉप, एक स्कैनर, एक यूपीएस, चार डिवाइस, दो वेब कैमरा, दो प्रिंटर, तीन कुर्सी, डिजिटेल सिग्रेचर की तीन डिवाइस, चार सीसीटीवी कैमरे, एक मानीटर, दो बालपेन, हार्डडिस्क एक, एक फोटो कापी मशीन, बैक फाइल बुक, फोटो की फाइल, दो दस्ते पेपर की चोरी व आग से नष्ट हुए हैं।