{"_id":"6a440acf7e5fc136fa016af4","slug":"former-village-heads-son-killed-after-being-hit-by-a-truck-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-133086-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: ट्रक की टक्कर से पूर्व प्रधान के बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: ट्रक की टक्कर से पूर्व प्रधान के बेटे की मौत
Tue, 30 Jun 2026 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Tue, 30 Jun 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र में शिवरामपुर के आरसेटी के पास सोमवार रात एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पूर्व प्रधान के बेटे अजय कुमार (27) की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर जांच की और ट्रक को कब्जे में ले लिया। भरतकूप थाना क्षेत्र के बैहार गांव निवासी अजय कुमार सोमवार शाम सात बजे बाइक से घर से निकले थे। भाई अंकित ने आरोप लगाया कि अजय को उनके साथी देवी दयाल ने शराब पिलाई थी। अजय उसी दिन सुबह ग्यारह बजे भी रम्पुरिया के पास एक सड़क दुर्घटना में मामूली रूप से घायल हुए थे। रात करीब दस बजे पुलिस ने परिजन को दुर्घटना की सूचना दी। परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे लेकिन तब तक अजय कुमार की मौत हो चुकी थी। कोतवाल दुर्गविजय सिंह ने बताया कि ट्रक की टक्कर से युवक की मौत हुई है।