फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Former Union Minister informed about the work done for the farmers

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने किसानों के लिए किये गये कार्यो की दी जानकारी

Sun, 12 Sep 2021 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Former Union Minister informed about the work done for the farmers
चित्रकूट। भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्य समिति के सम्मेलन के समापन में पूर्व केंद्रीय मंत्री व उत्तर प्रदेश के प्रभारी राधा मोहन सिंह ने किसानों के हित में चल रही योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विवि के अष्टावक्र सभागार में रविवार को प्रदेश प्रभारी ने कहा कि चीनी की खरीद मिले तब तक चालू रहेगी जबतक किसानों के खेत में गन्ना रहेगा। पूर्व की सरकारों में जो गन्ना किसानों का बकाया था। भाजपा की सरकार मेें 45.47 लाख गन्ना किसानों का 1.43 लाख करोड़ का भुगतान किया गया। बताया कि कृषक उत्पादन संगठनों ने 2012 से 2017 के मध्य कुल 155 एफसीओ गठित किया। भाजपा सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल में 537 एफपीओ गठित किए गये है।
विज्ञापन

कहा कि किसानों के खाते में 6 हजार सालाना देने का कार्य भारत सरकार कर रही है। 86 लाख किसानों का 36000 करोड़ का कर्ज माफ किया गया। कहाकि यदि किसानों का बिजली का बिल बकाया है तो उनके ट्यूबवेल का कनेक्शन नहीं कटेगा। बकाया पर भी ब्याज नहीं लगेगा। पराली जलाने में दर्ज हुए मुकदमेे वापस होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री रामनरेश तिवारी व प्रदेश मंत्री व सहप्रभारी संजय राय ने अपने विचार रखे। समापन सत्र में भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे आदि मौजूद रहे।
तय हुए कार्यक्रम
चित्रकूट। भाजपा के किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारणी के हुई बैठक में 17 व 18 सितंबर के कार्यक्रम के अलावा विधानसभा चुनाव तक में संगठन के माध्यम से किये जाने वाले कायों की रूपरेखा तय की गई है। अक्तूबर माह से तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन के नाम पर बरगलाने वालों की पोल खोलने का काम मोर्चा के पदाधिकारी करेंगे। इसके बाद लगातार एक माह तक किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। साथ ही वर्ष 2022 के विधानसभा के चुनाव में मोर्चा के पदाधिकारियों की भूमिका को लेकर जिम्मेदारी का बंटवारा होगा। संवाद
चित्रकूट। किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी के गठन के बाद पहली बैठक में शामिल प्रदेश व जिले के पदाधिकारियों ने एक दूसरे को बधाई देकर संगठन को मजबूत बनाने का काम करने का संकल्प लिया। इसके बाद कई पदाधिकारियों धार्मिक क्षेत्र में भगवान कामदनाथ के दर्शन कर परिक्रमा भी लगाई। मोर्चा के सम्मेलन में जयेंद्र सरस्वती संस्कृत विद्यालय के छात्रों ने स्वागत गीत संस्कृत में गाया। संस्कृत के श्लोकों से मंच व पंडाल गुंजायमान हो गया। संवाद

प्रदेश अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
चित्रकूट। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह का हेलीपैड पर भाजपाइयों ने स्वागत किया। इसी बीच बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने जिले में बनाए गये रोडवेज बस स्टैंड से डिपो का संचालन कराने की मांग का ज्ञापन सौंपा। कहा कि कई साल से तैयार बस स्टैंड से बसों का संचालन नहीं हो रहा है। डिपो का काम अधूरा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed