फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Former MP raised questions on ambulance system, EMT summoned

Chitrakoot News: पूर्व सांसद ने एंबुलेंस व्यवस्था पर उठाए सवाल, ईएमटी तलब

Wed, 01 Nov 2023 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Wed, 01 Nov 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Former MP raised questions on ambulance system, EMT summoned
चित्रकूट। भाजपा के पूर्व सांसद के पुत्र की लखनऊ पीजीआई में इलाज न मिलने से मौत मामले में एंबुलेंस व्यवस्था पर भी सवाल उठे हैं। लखनऊ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने एंबुलेंस के ईएमटी को तलब किया है। इसके अलावा एंबुलेंस संचालन करने वाली एजेंसी को सख्त निर्देश दिए हैं। पूर्व सांसद ने आरोप लगाए हैं कि चित्रकूट से लखनऊ ले जाते समय एंबुलेंस में मौजूद कर्मचारियों ने भी लापरवाही की थी।
विज्ञापन

बांदा चित्रकूट के पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र ने आरोप लगाया कि शनिवार को जब उनका पुत्र प्रकाश (42) की चित्रकूट में ज्यादा तबीयत खराब हुई तो उसे लेकर लखनऊ एंबुलेंस से गए। रास्ते में उसके पुत्र की कई बार हालत बिगड़ी लेकिन वाहन में मौजूद ईएमटी मरीज के पास न रहकर आगे पायलट के पास बैठा रहा। उसने दवा आदि की चिंता नहीं की। इसके बाद लखनऊ में पीजीआई में भी वहां के स्टॉफ ने उनके पुत्र का इलाज न कर एक डेढ़ घंटे तक इधर उधर उलझाए रखा। इससे बेटे की मौत हो गई। उन्होंने एंबुलेंस व्यवस्था की भी उच्चाधिकारियों से शिकायत कर जांच की मांग की है।
विज्ञापन

इस मामले में एएलएस (एडवांस लाइफ सपोर्ट सिस्टम) की एंबुलेंस का संचालन कार्य देख रहे जिला क्वार्डिनेटर अवनीश कुमार ने बताया कि पूर्व सांसद के आरोपों के बाद एंबुलेंस के ईएमटी उत्तम कुमार को लखनऊ कार्यालय में तलब किया गया है। उनसे पूरे मामले में स्पष्टीकरण मांगा गया है। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व सांसद के आरोप गलत हैं हर काम समय से ही किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



चित्रकूट। पूरे मामले में एएलएस (एडवांस लाइफ सपोर्ट सिस्टम) की एंबुलेंस संचालकों की मानें तो कहीं भी लापरवाही नहीं हुई है। प्रथम जांच रिपोर्ट में यह सामने आया है कि ईएमटी उत्तमकुमार मरीज के पास न बैठकर पायलट के पास ज्यादातर समय बैठा जरूर रहा है। इस संबध में जिला स्तरीय जांच में यह बताया गया कि मरीज भाजपा के पूर्व सांसद के पुत्र प्रकाश मिश्रा की हालत रास्ते में ठीक थी, कई बार रास्ते में चिप्स भी खाया था।

एएलएस के जिला क्वार्डिनेटर अवनीश कुमार ने बताया कि शनिवार को जिला अस्पताल से शाम को साढ़े छह बजे रवानगी हुई थी। साढ़ेे चार घंटे में रात लगभग पौने 11 बजे लखनऊ पीजीआई पहुंच गए थे। इस दौरान मरीज पूरी तरह होश में था और कई बार परिजनों से मांग कर चिप्स खाई थी। रास्ते में एक बार लघुशंका के लिए भी वाहन रूका था। इस दौरान मरीज खुद परिजनों की मदद से उतरकर लघुशंका करने गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed