फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   former,mla,sammelan,ticket,block

अजीत सिंह को देखने पैदल पहुंचे किसान

Thu, 06 May 2021 10:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
former,mla,sammelan,ticket,block
चित्रकूट। किसान नेता चौधरी अजीत सिंह के दिवंगत होने की खबर मिलते ही चित्रकूट जनपदवासी पुरानी यादों में खो गए। कइयों ने कहा कि उनकी मुस्कराहट और किसानों को लेकर चिंतन की बातें भूले नहीं भूलती हैं। चित्रकूट में अजीत सिंह चार बार आए थे। वर्ष 2006 में राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन के समापन अवसर पर उन्होंने कहा था कि पूरे देश में किसानों की सरकार होनी चाहिए। कृषि प्रधान देश में किसान को अनाज उगाने, अनाज खिलाने और सत्ता करने का भी अधिकार है। हालांकि रालोद का जिले में खास जनाधार नहीं रहा पर लेकिन उन्होंने कई बार यहां आकर किसानों को संगठित किया। इस कारण हजारों किसान आज भी उन्हें अपना नेता मानते हैं।
विज्ञापन

अजीत सिंह के संस्मरण के बारे में जगत मौर्या, वीरेंद्र साक्षी व रामप्र्रकाश द्विवेदी ने बताया कि 28 जुलाई 2006 में रालोद को दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम हुआ था। इसमें चौधरी अजीत सिंह रामायण मेला मंच जब पहुंचे थे तो हजारों किसान सुदूर क्षेत्र से उन्हें देखने और सुनने आए थे। तब उन्होंने लगातार किसानों के हित की बात बोली थी। आज भी किसान उनकी मुस्कराहट और किसानों को लेकर उनकी चिंता करने की बात को याद करते हैं।
विज्ञापन

इसके बाद वर्ष 2017 चौधरी अजीत सिंह की पार्टी यूपी में अकेले चुनाव लड़ी थी। तब चित्रकूट की दोनों विधानसभा से प्रत्याशी उतारे थे। पूर्व विधायक दिनेश मिश्रा मानिकपुर से व चित्रकूट सदर से आशीष रघुवंशी को टिकट दिया था। इन दोनों को जिताने के लिए वह रैली करने चित्रकूट पहुंचे थे। उनके निधन पर इन दोनों नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया। बोले उनकी कार्यक्षमता और नेतृत्व क्षमता बेहद शानदार थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed