फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Forest department staked claim on the income of religious places

Chitrakoot News: धर्मस्थलों की आमदनी पर वन विभाग ने किया दावा

Fri, 12 Jan 2024 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jan 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Forest department staked claim on the income of religious places
चित्रकूट। धर्मनगरी के वन क्षेत्र में स्थित धार्मिक स्थलों की आमदनी को लेकर नगर परिषद चित्रकूट और वनविभाग के बीच टकराव होने लगा है। यहां की आमदनी पर वन विभाग ने भी दावा कर दिया है। इसे लेकर वन विभाग के रेंजर ने नगर पंचायत के अधिकारी को पत्र लिखा है। इसमेें धर्मस्थल से मिलने वाले धन पर राजस्व के रूप में विभाग का दावा किया है। पत्र मिलने के बाद परिषद में हलचल है।
विज्ञापन

चित्रकूट मध्य प्रदेश नगर परिषद क्षेत्र के गुप्त गोदावरी और सती अनुसुइया मेंं आने वाले राजस्व को लेकर वन विभाग और नगर परिषद आमने-सामने आ गए हैं। वन विभाग ने पत्र में लिखा है कि गुप्त गोदावरी और सती अनुसइया चूंकि रिजर्व फारेस्ट क्षेत्र में आते हैं। ऐसे में यहां से मिलने वाले राजस्व पर वन विभाग का हक है।
विज्ञापन

गुप्त गोदावरी और सती अनुसुइया क्षेत्र में नगर परिषद के द्वारा संचालित गतिविधियों के संबंध में दस्तावेज तलब किए जाएंगे ताकि यह स्पष्ट हो सके कि परिषद आखिर किस आदेश के तहत वन क्षेत्र वसूली कर रही है। वन विभाग के पत्र मिलने के बाद नगर परिषद में हड़कंप मच गया है। परिषद के जिम्मेदारों के द्वारा रिकार्ड खंगाले जा रहे हैं। बताया गया कि 12 जनवरी को परिषद की बैठक होनी है, जिसमें इस मामले में हंगामे के आसार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed