{"_id":"6904fe992b791f3a460f446e","slug":"foot-overbridge-showpiece-passengers-crossing-railway-tracks-risking-their-lives-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-122665-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: फुट ओवरब्रिज शोपीस, जान जोखिम में डाल रेल ट्रैक पार करते यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: फुट ओवरब्रिज शोपीस, जान जोखिम में डाल रेल ट्रैक पार करते यात्री
Fri, 31 Oct 2025 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Fri, 31 Oct 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
12 सीकेटीपी-15- परिचय- रेलवे ट्रैक को पार करते यात्री व अन्य। संवाद
चित्रकूट। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए बना फुट ओवरब्रिज शोपीस बनकर रह गया है। यात्री नियमों की अनदेखी कर रेलवे ट्रैक से ही एक-दूसरे प्लेटफार्म को आते-जाते हैं। इससे यात्रियों को जान का खतरा भी बना रहता है। साथ ही रेलवे सुरक्षा व्यवस्था की पोल भी खोल रहा है।
चित्रकूटधाम कर्वी रेलवे स्टेशन में यात्री प्लेटफार्म बदलने के लिए रेलवे ट्रैक का ही इस्तेमाल करते हैं। इससे यात्रियों को जान का खतरा भी बना रहता है। इसके बाद भी यात्री फुट ओवरब्रिज का प्रयोग नहीं करते हैं। वहीं प्लेटफार्म नंबर एक से कसहाई को जाने के लिए यात्री व स्कूली बच्चे भी रेलवे ट्रैक को पार कर आते जाते हैं।
बच्चे तो जल्दबाजी के चक्कर में ट्रेन के सामने से ही निकलते हैं। वहीं रेलवे प्रशासन का दावा है कि यात्रियों को फुट ओवरब्रिज का प्रयोग करने के लिए जागरूक भी किया जाता है। प्लेटफार्म में चेतावनी बोर्ड भी लगे हुए हैं लेकिन इसके बाद भी यात्री निर्देशों को न मानते हुए रेलवे ट्रैक पार करते हैं। शुक्रवार को प्लेटफार्म एक से दो में जाने के लिए दर्जनों की संख्या में यात्री ट्रैक पार करके पहुंचे। जो रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठा रहा है।
विज्ञापन
आरपीएफ प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि स्टेशन पर ट्रेन आने से पहले प्लेटफार्म पर जवान तैनात कर दिए जाते हैं। जिससे कि वो उनकी सुरक्षा पर निगाह रख सकें।