फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Flood water entered the shop, shopkeeper died by drowning

Chitrakoot News: दुकान के अंदर बाढ़ का घुसा पानी, डूबकर दुकानदार की मौत

Mon, 14 Jul 2025 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Flood water entered the shop, shopkeeper died by drowning
नत्थू लाल गुप्ता - फोटो : परिजन
चित्रकूट/खोही। मंदाकिनी नदी में बाढ़ आने के दौरान दुकान से सामग्री हटा रहे दुकानदार पानी में फंस गए। इसके बाद वह दुकान से बाहर नहीं निकल पाए। 12 घंटे बाद पानी कम होने पर परिजन उन्हें ढूंढने निकले तो दुकान के अंदर ही वह मृत अवस्था में मिले। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में शोक व्याप्त हो गया। पुलिस की मौजूदगी में शव को दुकान से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

रामघाट के हाथी दरवाजा निवासी संजय गुप्ता ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब आठ बजे बाढ़ का पानी दुकान में घुस रहा था तो पिता नत्थूलाल गुप्ता (70), भाई अजय गुप्ता, मां सावित्री गुप्ता, भाभी मोहिनी गुप्ता व भतीजा तनुष के साथ दुकान का सामान हटा रहे थे। कुछ सामान बचा था, तभी पानी तेजी से दुकान के अंदर घुसा तो सभी लोग बाहर निकल गए। कुछ देर बाद पिता वापस दुकान के अंदर सामान निकालने पहुंच गए थे। जिन्हें परिजन देख नहीं पाए। इसके बाद पानी बढ़ने की वजह से बाहर नहीं निकल सके। बताया कि दिनभर पिता को खोजते रहे, लेकिन नहीं मिले। रात करीब आठ बाढ़ का पानी कम होने पर दुकान के अंदर गए तो पिता का शव पड़ा हुआ मिला। कास्मेटिक की दुकान है। कोतवाल उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बाढ़ के पानी में दुकान के अंदर डूब गए थे। इससे दुकानदार की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed