{"_id":"ecf1fe9bc75dff681401cf1ef60b7942","slug":"five-members-election-commite-formed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच सदस्यीय चुनाव कमेटी का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच सदस्यीय चुनाव कमेटी का गठन
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट
Updated Mon, 04 May 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला बार एसोसिएशन के 18 मई को होने वाले चुनाव के संबंध में एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन बुआराम शुक्ला की अध्यक्षता में सोमवार को बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से पांच सदस्यीय चुनाव कमेटी का गठन किया गया।
विज्ञापन
मीडिया प्रभारी सीताराम सिंह ने बताया कि कमेटी में चंद्रपाल पाल को मुख्य चुनाव अधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा रामनरेश यादव, योगेश श्रीवास्तव, शशीकांत पांडे और प्रणव त्रिपाठी सहायक चुनाव अधिकारी चुने गए हैं। उन्होंने बताया कि इसके पूर्व जिला बार एसोसिएशन की एल्डर्स कमेटी ने नामांकन पदों का ब्योरा, अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया।
विज्ञापन
चुनाव कमेटी को संघ के भवन में मंगलवार और बुधवार को सुबह दस बजे से पांच बजे तक नामांकन संपन्न कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में संजय करवरिया, चुनबाद प्रसाद, शशीकांत पांडे, त्रियुगी नारायण शुक्ला, जगजीवन सिंह, अवधेश पांडे, राजकिशोर गुप्ता, सुशील मिश्रा, लखनलाल चौधरी, अमित यादव, केएल वर्मा आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन