फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Five crores spent, still online attendance is not being taken

Chitrakoot News: पांच करोड़ खर्च, फिर भी नहीं लग रही ऑनलाइन हाजिरी

Sat, 10 May 2025 12:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Five crores spent, still online attendance is not being taken
चित्रकूट। परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी के लिए विभाग ने करीब पांच करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इसके बाद भी ऑनलाइन हाजिरी नहीं लग पा रही है। शिक्षक इसका विरोध कर रहे हैं। टैबलेट से प्रेरणा एप के काम हो रहे हैं। हर माह रिचार्ज के नाम पर भी धनराशि खर्च हो रही है। इससे सरकार की मंशा पूरी नहीं हो रही है।
विज्ञापन

राज्य परियोजना से बेसिक शिक्षा विभाग को सितंबर 2023 में 1874 टैबलेट दिए थे। पहले चरण में 811 स्कूलों को टैबलेट दिए गए थे, जबकि जिले में प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालयों की संख्या 1262 है। दूसरे चरण में 628 टैबलेट आए थे। इन्हें करीब एक सप्ताह पहले ही शेष 451 स्कूलों को दिया गया है। प्राथमिक स्कूल में एक, उच्च प्राथमिक व कंपोजिट में दो-दो टैबलेट दिए गए हैं। टैबलेट के माध्यम से ही शिक्षकों को सुबह शाम ऑनलाइन हाजिरी लगाना है। शासन टैबलेट के रिचार्ज के लिए करीब दो सौ रुपये हर महीना खर्च भी दे रहा है, लेकिन विरोध के चलते शिक्षक हाजिरी नहीं लगा रहे हैं। अब शिक्षक टैबलेट से प्रेरणा से संबंधित काम कर रहे हैं। साथ ही डीबीटी व एसडीएम की फीडिंग का काम भी करते हैं।
विज्ञापन

बीएसए बीके शर्मा ने बताया कि सभी स्कूलों में टैबलेट पहुंच गए हैं। शिक्षक विरोध के चलते ऑनलाइन हाजिरी नहीं लगा रहे हैं। प्रेरणा एप सहित अन्य काम टैबलेट से कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed