फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   fire,train,delhi,banda,station

जंगल से अब रेलवे ट्रैक तक पहुंची आग, चार ट्रेनों का आवागमन रूका

Thu, 01 Apr 2021 10:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
fire,train,delhi,banda,station
चित्रकूट में उत्तर मध्य रेलवे के ओहन स्टेशन के रेलवे ट्रैक तक पहुंची आग की लपटें। संवाद - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट/मानिकपुर। कई दिनों से जिले के जंगलों में फैली आग विकराल रूप धारण करती जा रही है। वन विभाग से लेकर संबधित अधिकारी, कर्मचारी आग पर नियंत्रण नहीं कर पा रहे। अब तो स्थिति यह हो गई है कि आग की लपटे रेलवे ट्रैक तक आ गई है। उत्तर मध्य रेलवे के ओहन से लेकर बांसा पहाड़ स्टेशन तक के रेलवे ट्रैक की कई केबिन जल गई है।
विज्ञापन

जिसके चलते सुबह 11: 45 से लेकर शाम 3:30 बजे रेलवे ट्रैक प्रभावित रहा। बांदा मानिकपुर रेलमार्ग ओहन रेलवे स्टेशन के पास आग लगने से चार घंटे तक प्रभावित रहा। इस दौरान ट्रेनों का आवागमन बंद रहा। चित्रकूट धाम रेलवे स्टेशन मास्टर आरसी यादव ने बताया कि ओहन रेलवे स्टेशन के पास जंगल में आग लगने से सिग्नल के बाक्सों में सुबह 11:45 बजे आग लग गई। इससे संचालन बंद हो गया। जिस कारण ट्रेनों का आवागमन भी बंद हो गया। आग की घटना के बाद सबसे पहले झांसी प्रयागराज पैसेंजर दोपहर 1:52 बजे आई, जो 3:15 बजे तक खड़ी रही। इसी तरह से चंबल एक्सप्रेस दोपहर 2:02 बजे आई जो 3:30 बजे तक खड़ी रही। इसी तरह से कानपुर पैसेंजर चार घंटे खड़ी रही। मानिकपुर से दिल्ली जाने वाली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस भी प्रभावित हुई। इस घटना से लगभग चार घंटे तक चित्रकूट धाम से मानिकपुर रेलवे लाइन में ट्रेनों का आवागमन बंद रहा।
विज्ञापन

स्टेशन में यात्री घूमते नजर आए
चित्रकूट। ट्रेनों के खड़े होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। महिलाएं व बच्चे समय काटने के लिए चित्रकूट धाम रेलवे स्टेशन व मानिकपुर रेलवे स्टेशन में इधर- उधर घूमते रहेे। कई यात्रियों ने बताया कि उन्हें आवश्यक काम से पहुंचना था पर नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई पहाड़ों सहित जंगलों में लगी आग
चित्रकूट। जिले के जंगलों और पहाड़ों में आग बढ़ती जा रही है। जिसमें देवांगना घाटी से लेकर मानिकपुर, बरगढ़, मऊ सहित जिले की सीमा से लगे मध्यप्रदेश के जंगलों के पहाड़ों में आग लगी है। कुल 20 किमी के दायरे में आग लगी है। जो दूर-दूर से दिखाई दे रही है। शहर से सटे देवागंना घाटी में हवाई पट्टी के पास मंगलवार (30 मार्च) की सुबह आग लग गई थी। जो धीरे- धीरे अन्य स्थानों पर फैल गई। इसी तरह से मारकुंडी क्षेत्र के टिकरिया, जमुनिहाई, ऐलहा, कैंदला सहित कर्वी रेंज के बनाड़ी, मरजादपुर, खोह के जंगल में आग लग गई। इसी तरह से बरगढ़, खंडेहा, मऊ क्षेत्र के जंगलों में भी आग लगी हुई है। उधर, जिले के अनैला, औंझर, चूल्ही, झरी व खदरा के जंगल में आग लगने से अब आग का दायरा बढ़ गया है। वन विभाग के डीएफओ कैलाश प्रकाश व एसडीओ आरके दीक्षित का कहना है कि कई स्थानों पर आग पर काबू पा लिया गया है। पर कुछ स्थानों पर पेड़-पौधे जल रहे हैं। उधर, ग्रामीणों का कहना है कि 24 घंटे के अंदर आग पर नियंत्रण न हो पाया तो यह बस्ती की ओर बढ़ सकती है।

----------------------
डीएम ने लिया जायजा
मऊ। इसके अलावा आग औंझर, रामनगर के अनैला जंगल में भी लग गई। चार ब्लाक रामनगर, मऊ, मानिकपुर व सदर ब्लाक क्षेत्र के जंगलों में आग से भयावह स्थिति बन रही है। डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल गुरुवार को देवांगना हवाई पटटी से लेकर कोलगदिया व मप्र के सटे जंगल की ओर आग की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने वन विभाग के अलावा राजस्वकर्मियों को भी इस आग को बुझाने में ग्रामीणों के साथ मिलकर काम करने को कहा है।
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed