फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Fire broke out in the kutcha house of four brothers

Chitrakoot News: चार भाइयों के कच्चे मकान में लगी आग

Thu, 28 Mar 2024 03:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the kutcha house of four brothers
सरैंया (चित्रकूट)। छंगू यादव के घर में बुधवार की दोपहर आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने आसपास के तीन अन्य भाइयों के घर को भी चपेट में ले लिया। आग की लपटें देखकर ग्रामीण व फायर ब्रिगेड की मदद से आग को काबू पाया गया, लेकिन आग से अनाज, भूसा व गृहस्थी का सामान जल गया।
विज्ञापन

मानिकपुर थाना क्षेत्र के सरैंया के चंद्रा मारा निवासी छंगू यादव, बब्बू यादव, कक्कू यादव व अर्जुन यादव गांव से 200 मीटर दूर खेत पर कच्चा मकान बनाकर रहते हैं। बुधवार की दोपहर को अज्ञात कारणोंं के चलते उनके घरों में आग लग गई। थोड़ी देर बाद आग की लपटें तेज हुई तो परिजनों ने ग्रामीणों से गुहार लगाई। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। इसके बाद फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग से घर में रखा अनाज, भूसा, कपड़े व गृहस्थी का सामान जल गया। पीड़ितों ने बताया कि लगभग ढाई लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। एसडीएम से मुआवजा दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed