{"_id":"5e8765f68ebc3e760d18f45b","slug":"fir-against-12-for-assaulting-policemen-chitrakutt-news-knp5535908112","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसकर्मियों से मारपीट मामले में 12 के खिलाफ एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिसकर्मियों से मारपीट मामले में 12 के खिलाफ एफआईआर
विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट)। मारकुंडी थानाक्षेत्र के नेरूआ गांव में जवारा जुलूस निकालने के दौरान पुलिसकर्मियों से मारपीट व नोकझोंक मामले में तीन पुरवा के 12 ग्रामीणों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। ग्रामीणों ने पुलिस पर मनमानी कर रिपोर्ट दर्ज करने के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों पर ही डंडे मारने की बात कही।
गौरतलब है कि बृहस्पतिवार की रात को थानाक्षेत्र के टिकरिया मनगवां व नेरूआ गांव के सैकड़ों ग्रामीण जवारा जुलूस निकालने की तैयारी कर रहे थे। जिस पर दो पुलिसकर्मियों ने जाकर ग्रामीणों को लॉकडाउन होने पर समझाकर घर जाने को कहा। इस पर कुछ युवकोें ने सिपाहियों से अभद्रता शुरू कर दी। आधे घंटे तक ग्रामीणों व सिपाहियों के बीच नोकझोंक होती रही।
सूचना पर भारी पुलिस बल ने आते ही डंडे फटकारने शुरू किए। पहले कुछ ग्रामीणों ने आपत्ति की लेकिन जब पुलिस टीम ने तेजी पकड़ी तो सभी ग्रामीण भाग निकले थे। इसी मामले में शुक्रवार को अपर एसपी बलवंत चौधरी व सीओ विज्येंद्र द्विवेदी गांव पहुंचे थे। कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश ग्रामीणों को दिए।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष रविप्रकाश ने बताया कि दरोगा संजय कुमार की तहरीर पर कानून व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास, लॉकडाउन का उल्लंघन व पुलिसकर्मियों पर हमले के मामले की रिपोर्ट अमचुर गांव निवासी संतोष कोल, शारदा कोल, कल्लू कोल, शत्रुघ्न कोल व किशोरा, नई बस्ती किंहुनिया निवासी देवशरण, चंदन, रामविश्वास, प्रकाश व चंद्रपाल दीपू कोलान बस्ती निवासी हंसराज व रामसुशील के खिलाफ दर्ज की गई है। ग्रामीणों को जब इस मामले की जानकारी हुई तो कुछ ने इसे गलत बताया। कहा कि वह लोग मौके पर मौजूद ही नहीं थे और पुलिस ने किसी के बहकावे में उनके नाम लिख दिए हैं। वहीं थानाध्यक्ष ने कहा कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी करने के प्रयास किए जा रहे हैं।