फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Filariasis eradication campaign starts from tomorrow

कल से शुरू होगा फाइलेरिया उन्मूलन अभियान

Sat, 20 Nov 2021 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Filariasis eradication campaign starts from tomorrow
चित्रकूट। फाइलेरिया उन्मूलन अभियान 22 नवंबर से शुरू हो रहा है। अभियान में एलबेंडाजोल, डीईसी की खुराक आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को खिलाएंगी। अभियान में करीब साढ़े आठ लाख लोगों को कवर करने का लक्ष्य है। गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों, गर्भवती महिलाओं, दो साल से छोटे बच्चों को यह दवा नहीं खिलाई जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. भूपेश द्विवेदी ने बताया कि फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत ड्रग एडमिनिस्ट्रेटर अपने सामने लोगों को खुराक खिलाएंगे। यह गोलियां किसी को दी नहीं जाएगी। खुराक लेने से फाइलेरिया के साथ ही मच्छरजनित बीमारियों से बचाव संभव है।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि जिले में साढ़े आठ लाख लाख लोगों को यह दवा खिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इस अभियान में 713 टीमें और 119 सुपरवाइजर लगाए गए हैं। इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. इम्तियाज अहमद, डॉ. आरके चौरिहा, सहायक मलेरिया अधिकारी रोहित व्यास, पाथ के प्रतिनिधि डा. शिवकांत, मलेरिया निरीक्षक जयशंकर गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed