{"_id":"da040f0f7d682f9dbc64b913ef9ccb5f","slug":"fifteen-people-arrested-in-post-sranya-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरैंया चौकी मामले में पंद्रह लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरैंया चौकी मामले में पंद्रह लोग गिरफ्तार
ब्यूरो अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Wed, 09 Dec 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरैंया चौकी पर बवाल के मामले में मानिकपुर पुलिस ने कुल 46 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। इसके अलावा डेढ़ सौ लोगों को अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज हैं। यह कार्रवाई सरैंया चौकी प्रभारी प्रभुनाथ यादव की तहरीर पर की गई है।
गौरतलब है कि मंगलवार की शाम सरैंया चौकी प्रभारी पर प्रधान पद के एक स्वजातीय प्रत्याशी के समर्थन करने का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने चौकी पर जमकर बवाल किया था। डीएम और एसपी को मौके पर जाकर स्थिति काबू में करनी पड़ी थी। बुधवार को इस संबंध में चौकी प्रभारी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
एसओ राधेश्याम द्विवेदी ने बताया कि बवाल के मामले में 46 लोगों को नामजद किया गया है। इसके अलावा लगभग डेढ़ सौ
अज्ञात लोगों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है। इनकी पहचान वीडियो फुटेज और कैमरों की फोटो देखकर की एंगी।
उन्होंने बताया कि बुधवार को लगभग पंद्रह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें भारत, राजा, दिलीप, राममिलन, सूर्यभान, राजेंद्र यादव, मुन्नू यादव, रमाशंकर, मुन्नीलाल, सुदीप कुमार आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
उधर, पुलिस की कार्रवाई को लेकर लोगों में असंतोष है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिसकर्मियों ने रात में ही दबिश दी और सोते लोगों को भी परेशान किया।
महिलाओं के साथ भी अभद्रता की गई। ग्रामीणों ने नाम छिपाते हुए कहा कि पुलिस ने निर्दोष लोगों को भी नामजद कर लिया है। अगर निर्दोष लोगों पर कार्रवाई हुई तो ग्रामीण जिलाधिकारी से मिलकर गुहार लगाएंगे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने रात में ग्रामीणों के दरवाजा न खोलने पर दरवाजे तोड़ तक डाले।