फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Fifteen people arrested in post Sranya

सरैंया चौकी मामले में पंद्रह लोग गिरफ्तार

Wed, 09 Dec 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो अमर उजाला, चित्रकूट Updated Wed, 09 Dec 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
सरैंया चौकी पर बवाल के मामले में मानिकपुर पुलिस ने कुल 46 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। इसके अलावा डेढ़ सौ लोगों को अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज हैं। यह कार्रवाई सरैंया चौकी प्रभारी प्रभुनाथ यादव की तहरीर पर की गई है।
विज्ञापन



गौरतलब है कि मंगलवार की शाम सरैंया चौकी प्रभारी पर प्रधान पद के एक स्वजातीय प्रत्याशी के समर्थन करने का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने चौकी पर जमकर बवाल किया था।  डीएम और एसपी को मौके पर जाकर स्थिति काबू में करनी पड़ी थी। बुधवार को इस संबंध में  चौकी प्रभारी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन


एसओ राधेश्याम द्विवेदी ने बताया कि बवाल के मामले में 46 लोगों को नामजद किया गया है। इसके अलावा लगभग डेढ़ सौ
 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है। इनकी पहचान वीडियो फुटेज और कैमरों की फोटो देखकर की एंगी।

 उन्होंने बताया कि बुधवार को लगभग पंद्रह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें भारत, राजा, दिलीप, राममिलन, सूर्यभान, राजेंद्र यादव, मुन्नू यादव, रमाशंकर, मुन्नीलाल, सुदीप कुमार आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, पुलिस की कार्रवाई को लेकर लोगों में असंतोष है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिसकर्मियों ने रात में ही दबिश दी और सोते लोगों को भी परेशान किया।

महिलाओं के साथ भी अभद्रता की गई। ग्रामीणों ने नाम छिपाते हुए कहा कि पुलिस ने निर्दोष लोगों को भी नामजद कर लिया है। अगर निर्दोष लोगों पर कार्रवाई हुई तो ग्रामीण जिलाधिकारी से मिलकर गुहार लगाएंगे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने रात में ग्रामीणों के दरवाजा न खोलने पर दरवाजे तोड़ तक डाले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed