{"_id":"575c59644f1c1b1f349c74df","slug":"fever-sufferers-dozen-hospitalized","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्जन भर बुखार पीड़ित अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्जन भर बुखार पीड़ित अस्पताल में भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Sun, 12 Jun 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती बुखार से पीड़ित मरीज।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डायरिया के बाद अब बुखार ने भी पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। शनिवार को दर्जन भर बुखार पीड़ित मरीज जिला अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल में दस माह की प्रियांशी निवासी पुरवा तरौंहा और नौ माह की गुलशन निवासी उतरवां को उल्टी दस्त के साथ बुखार की शिकायत पर परिजनों ने भर्ती कराया।
विज्ञापन
बाल रोग विशेषज्ञ डा. एचसी अग्रवाल ने बताया कि दोनों बच्चे कुपोषण से प्रभावित हैं। जिसकारण उन्हें कुपोषण वार्ड में भर्ती कराया गया। इसके अलावा बछरन निवासी आयुष, बाबूपुर निवासी सविता देवी, ललिता देवी, चकौंध निवासी संतोषी देवी और पप्पू, कसहाई निवासी रविकुमार और बबलू पांडेय, नई बाजार कर्वी निवासी विद्यादेवी और नंदूबाई, अमानपुर निवासी गुड्डी को बुखार की शिकायत पर भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन