फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Fear of homeless villagers had approached the district administration

बेघर होने के भय से ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से लगाई गुहार

Thu, 04 Feb 2016 12:06 AM IST
Fear of homeless villagers had approached the district administration
Fear of homeless villagers had approached the district administration Updated Thu, 04 Feb 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
Fear of homeless villagers had approached the district administration
पट्टे की जमीन पर सालों से घर बनाकर रह रहे बारह से अधिक परिवार को गांव के कुछ लोगों ने बलपूर्वक हटाने का प्रयास किया तो बेघर होने के भय से सभी परिवार बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। अपर जिलाधिकारी महेश चंद्र शर्मा को ज्ञापन देकर भूमि पर कब्जा बरकरार रखने व आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


राजापुर तहसील क्षेत्र के कुचारम से कलक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि कई साल से वह ग्राम समाज की जमीन पर पट्टा मिलने के बाद  घर बनाकर रह रहे हैं। मंगलवार को गांव के कुछ लोग लाठी-डंडे, फावडे़ आदि लेकर आए और जमीन अपनी बताकर खाली करने की धमकी दी।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि आरोपियों ने यह भी धमकी दी है कि यदि जमीन खाली न  की तो उनके परिजनों को जान से मार दिया जाएगा।

प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर जमीन खाली कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर अनिल कुमार, उदयराज, नन्हा, जगदीश, देशराज, मेडिया व संपतिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed