फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Fatehpur student drowned in the river Mandakini death

फतेहपुर के छात्र की मंदाकिनी नदी में डूबकर मौत

Mon, 06 Jun 2016 11:03 PM IST
अमर उजाला,चित्रकूट
अमर उजाला,चित्रकूट Updated Mon, 06 Jun 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
Fatehpur student drowned in the river Mandakini death
दुखी लोग - फोटो : फाइल
जनपद फतेहपुर के ललौली थाना क्षेत्र गांधीनगर मोहल्ला निवासी शुभम शिवहरे (21) पुत्र ओमबाबू शिवहरे ने  इस साल बीए की परीक्षा पास की थी रविवार की शाम गांव के ही शुभम तिवारी, रितेश चंदेल, राहुल तिवारी के साथ वह चित्रकूट स्नान करने गया था।
विज्ञापन


बताते है कि सारे लोग रात को आरोग्य धाम पहुंचे थे। जहां पर नहाते समय अचानक शुभम शिवहरे गहराई में चला गया।  कुछ देर बाद शव पानी में उतराता दिखा। साथियों ने किसी तरह बाहर उसे निकाला और अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


सूचना पर चित्रकूट में ही रहने वाली शुभम् की नानी शकुंतला मौके पर पहुंची। शव को लेकर सुबह घर लौटे। नानी ने हत्या की आशंका जताई और पुलिस को तहरीर दी। एसओ विपिन कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। फिर भी परिजनों को शक है जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed