{"_id":"6ae8d01cfbe458f13c0951f6","slug":"farmers-protest-for-compensation-begins-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-138474-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: मुआवजे के लिए किसानों का आंदोलन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: मुआवजे के लिए किसानों का आंदोलन शुरू
Mon, 02 Nov 2026 11:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Mon, 02 Nov 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
फोटो 02 सीकेटीपी 02 आंदोलन में शामिल किसान। संवाद
चित्रकूट। रामनगर विकास खंड के रामपुर बेलरी गांव के गुंता बांध के पानी से बर्बाद फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर सोमवार को किसानों ने अनिश्चितकालीन क्रमिक जल सत्याग्रह आंदोलन शुरू किया।
झुरही नदी किनारे बैठे किसानों की मांग है कि पानी से जो फसलें बर्बाद हुई हैं, उनका मुआवजा दिया जाए। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद गुंता बांध में पानी बढ़ गया था। इसके बाद पानी छोड़ा गया था। पानी भरने फसलें डूब गई हैं। किसानों ने पानी से खराब हुई फसलों के सर्वे कराकर मुआवजा की मांग को लेकर कई बार अधिकारियों को ज्ञापन दिया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे किसान नाराज होकर आंदोलन कर रहे हैं।
सोमवार सुबह 10 बजे ग्राम प्रधान रामकेश के नेतृत्व में नदी किनारे इकट्ठा हुए और अनिश्चितकालीन क्रमिक जल सत्याग्रह आंदोलन शुरु कर दिया। धर्मेंद्र कुमार भास्कर ने कहा कि गुंता बांध परियोजना में अधिग्रहित किसानों की जमीन का सर्वे कर नुकसान का उचित मुआवजा दिया जाए, साथ ही रामपुर से बेलरी संपर्क मार्ग के डूबे चेकडैम का बांध खुलवाकर रास्ता बहाल कराया जाए। इसके अलावा दलित बस्ती तक पक्का रास्ता बनाया जाए।
विज्ञापन
इस मौके पर किसान कामता प्रसाद, पूरन, उदित नारायण बेलौहा, शंकर रैकवार, रामकेश यादव, मोहन यादव, चोखेलाल, बब्बू प्रसाद, भोंडा, सुरेश, बुद्धि प्रजापति, मणिशंकर, पवन, हरिपाल सहित अन्य किसान मौजूद रहे।