फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Farmers protest against 15-point demands in Chitrakoot

चित्रकूट में 15 सूत्री मांगों को लेकर किसानों ने जताया विरोध

Fri, 20 Nov 2020 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Farmers protest against 15-point demands in Chitrakoot
फोटो- 4- विभिन्न मांगों को लेकर शहर के सदर रोड़ स्थित पार्क पर धरने को संबोधित करते बुंदेलखंड किसान - फोटो : CHITRAKUTT
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चित्रकूट। बुंदेलखंड किसान विकास समिति के अध्यक्ष की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने 15 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यालय के एलआईसी तिराहे पर धरना देकर विरोध जताया। सदर एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को बुलाकर समस्या निदान के निर्देश दिए। इस पर सात दिन के अंदर निराकरण का भरोसा दिया है। प्रदर्शन व धरने के दौरान कई बार कार्यक्रम में मौजूद किसानों व पुलिसकर्मियों से नोकझाेंक भी हुई। समिति के सदस्यों ने कहा कि अधिकारी बार-बार बहाने कर रहे हैं हकीकत में काम नहीं कर रहे हैं। जैसे ही प्रदर्शनकारी कलक्ट्रेट मार्ग की ओर चले तो अधिकारियों व पुलिसकर्मियों ने रोकने का प्रयास किया। जिसे लेकर कुछ देर तक नोेकझोंक भी हुई। जानकारी होते ही कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

शुक्त्रस्वार को बुंदेलखंड किसान विकास समिति के अध्यक्ष अनिल प्रधान की अगुवाई में दर्जनों कार्यकर्ता मुख्यालय के एलआईसी तिराहे पर धरना देकर सभा की। यह जानकारी होने पर सदर एसडीएम मौके पर पहुंचे, किन्तु किसानों के कलक्ट्रेट में घेराव करने की बात को लेकर नोकझोंक हुई। प्रदर्शनकारियों ने मांग किया कि संबंधित अधिकारियों को बुलाकर समस्याओं का निदान कराया जाए। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता ने कहा कि सात दिन के अंदर न्यू कलेक्ट्रेट फीडर से देवांगना घाटी होते हुए बरुई गांव तक रिकून कंडेक्टर कार्य प्रारंभ हो जाएगा। सीएमओ ने कहा कि एक सप्ताह के भीतर पीएचसी रुखमा खुर्द चालू होगा। श्रम आयुक्त ने भरोसा दिया कि जल्द श्रमिकों को योजना की धनराशि दी जाएगी। प्रत्येक ग्राम पंचायतों में अन्ना पशुओं के संरक्षण को गौशाला बने। प्रत्येक तहसील स्तर पर अन्ना प्रथा पर डीएम निरीक्षण कराएं। इस मौके पर दर्जनों कार्यकर्ता व किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed