फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Farmers buy less and traders buy more paddy

किसानों का कम व्यापारियों का ज्यादा खरीदते धान

Sat, 12 Feb 2022 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Farmers buy less and traders buy more paddy
धान खरीद केंद्र में किसानों की समस्याओं को समझते भाकियू के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। धान खरीद केंद्र में किसानों की परेशानियों को लेकर भाकियू के प्रतिनिधि मंडल ने डिप्टी आरएमओ से मुलाकात की। आरोप लगाया कि शहर के खरीद केंद्र में गोदाम प्रभारी किसानों का कम व्यापारियों का ज्यादा माल खरीद कर अपनी जेब भर रहे हैं।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन चित्रकूट जिलाध्यक्ष राम सिंह राही के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने धान खरीद व फसल मुआवजे को लेकर डिप्टी आरएमओ संजय श्रीवास्तव से मुलाकात की। जिला महामंत्री अरुण कुमार पांडेय ने बताया कि सैकड़ों किसान अपना माल लिए धान केंद्रों में कई दिनों से पड़े हैं।
विज्ञापन

कुछ केंद्रों में तो खरीद ही बंद है। तौल पर अतिरिक्त चार्ज भी लिया जाता है। तहसील अध्यक्ष तीरथ प्रसाद सिंह ने आरोप लगाया कि गल्ला मंडी कर्वी स्थित क्रय केंद्र में 60 से 70 क्विंटल धान की खरीद किसानों से की जाती है जबकि 200 क्विंटल से अधिक की खरीद का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी भरपाई केंद्र प्रभारी रात में अंधेरे में व्यापारियों द्वारा लाया गया धान खरीद कर गोदाम में भर देते हैं और खरीद की पूर्ति सुनिश्चित कर ली जाती है। तहसील अध्यक्ष विनय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि धान खरीद को लेकर पहले से ही विवादों में चल रहे लबेद क्रय केंद्र के प्रभारी की मनमानी की वजह से किसानों की खरीद नही

हो रही है। किसानों के साथ छलावा किया जा रहा है। भाकियू के जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र सिंह ने कहा कि भाकियू किसानों की समस्याओं को लेकर 15 फरवरी मंगलवार को शहीद पार्क कर्वी में किसान पंचायत करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed