फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Farmers angry with Agriculture Department officials sitting on dharna in Chitrakoot

चित्रकूट में धरने पर बैठे कृषि विभाग के अधिकारियों से नाराज किसान

Thu, 12 Mar 2020 09:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
Farmers angry with Agriculture Department officials sitting on dharna in Chitrakoot
फोटो- 4 - शहर के कृषि विभाग कार्यालय परिसर में किसानों के धरने को संबोधित करते भाकियू के जिलाध्यक्ष - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। ओलावृष्टि व बारिश से फसलों का भारी नुकसान होने पर किसानों ने कृषि विभाग परिसर में अनिश्चित कालीन धरना शुरू किया। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने कृषि विभाग के अधिकारियों पर मनमानी करने व किसान विरोधी काम करने का आरोप लगाकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष रामसिंह पटेल की अगुवाई में मऊ, बरगढ़, मानिकपुर क्षेत्र के सैकड़ों किसान मुख्यालय के कृषि भवन पहुंचे। परिसर में ही किसानों ने कृषि विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। किसानों ने बारिश व ओलावृष्टि से हुए नुकसान का मुआवजा जल्द दिलाने की मांग की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिले भर में किसान अन्ना मवेशी की समस्या से परेशान है। दिन रात अपनी फ सल बचाने में जुटा था अब असमय बारिश व ओलावृष्टि से कई क्षेत्र में किसान तबाही की ओर हैं। परेशान किसान जब कृषि विभाग पहुंचता है तो उसकी समस्या का समाधान करने की बजाय उसके साथ अभद्रता कर भगा दिया जाता है। किसान दिवस पर भी विभागीय अधिकारी किसानोें से अभद्रता करते हैं। बर्मिंग कंपोस्ट व मृदा परीक्षण अभियान मेें घोर अनियमितता हुई हैै। इसकी पूरी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन

तहसील अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने कहा कि जिले भर में गोशालाओं में मवेशी भूखे प्यासे रहते हैं। जिला प्रशासन सरकारी सहायता को भी समय से इन गोशालाओं को नहीं मिलती है। बारिश व ओलावृष्टि से तबाह किसानों को महज आश्वासन मिल रहा है। जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र सिंह ने कहा कि रामायण मेला के दौरान किसान रबी व खरीफ गोष्ठी में घोर अनियमितता हुई है। लाखों रूपये का बजट का बंदरबाट किया गया है। किसान प्रशिक्षण कार्यक्त्रस्म में महज औपचारिकता निभाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने में ेिकसान नेताओं ने कहा कि 24 घंटे के अंदर समस्याओं का समाधान नहीं होेगा तो यह धरना अनशन में बदला जाएगा। इस मौके पर उदय नारायण सिंह, नीलकंठ द्विवेदी, हेमराज सिंह, राजकिशोर, विनय त्रिपाठी व तीरथ प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed