फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   farmer protest in chitrakoot

प्रदर्शन कर बटाईदारों ने मांगा मुआवजा, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Mon, 16 Mar 2020 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
farmer protest in chitrakoot
ओलावृष्टि से हुए नुकसान के बाद मुआवजा पाने कोअपना दल पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन करत? - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट के कर्वी ब्लाक अंतर्गत कालूपुर पाही गांव के ग्रामीण सुशीला देवी, मुन्नीलाल, राम प्रसाद, शांति, केसरिया, स्नेहा, चुनकी, फूला, जौहरी, हरिप्रसाद, नंदकिशोर, राममिलन आदि ने एसडीएम को लिखे पत्र में बताया कि बटाई पर कृषि कार्य करते हैं।
विज्ञापन

कर्ज आदि इंतजाम के बाद हाड़ तोड़ मेहनत कर फसल तैयार की थी। ओलावृष्टि से फसल नष्ट होने से वह लोग बेहद परेशान हैं। कहा कि आर्थिक मदद खेत मालिक को मिलता है। उन्हें कहीं से आशा नहीं है। जबकि खेत बुआई-जुताई, सिंचाई, खाद, रासायन दवाएं आदि में आधी धनराशि वह लोग देते हैं। फसल बर्बाद होने से भरपाई होना मुश्किल है। मांग किया कि शासन से उन्हें भी मुआवजा दिलाया जाए। जिससे उन्हें जो क्षति पहुंची है उसकी भरपाई होने के साथ ही कर्ज अदायगी कर सकें। संवाद
विज्ञापन

80 प्रतिशत फसल हो गई नष्ट
चित्रकूट। ब्लाक अंतर्गत रगौली गांव के रामसुमेर, रामकेश, हरिश्चंद्र, जमुना प्रसाद, बबलू तिवारी, नारायण, भैरों प्रसाद, ननकू, रामसनेही, लालीशरण गर्ग, राजू पाण्डेय, देवीदयाल, गुड्डू आदि किसानों ने एसडीएम को लिखे पत्र में कहा कि अत्यधिक ओलावृष्टि और बारिश से गेहूं, चना, अरहर, मसूर, सरसों, अलसी आदि की लगभग 80 प्रतिशत फसल नष्ट हो गई है। हल्का लेखपाल ने बिना निरीक्षण किए प्रशासन को रिपोर्ट सौंपी है। जिससे किसानों को क्षतिपूर्ति पूरी तरह से नहीं मिल पाएगी। मांग किया कि दुबारा सर्वे कराया जाए। अन्यथा की दशा में आंदोलन को बाध्य होंगे। इस पर एसडीएम एके पाण्डेय ने किसानों को आश्वस्त किया कि दोबारा जांच कराकर कार्यवाही की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्थिक मदद की मांग
चित्रकूट। तहसील कर्वी के कालूपुर, पाही गांव के राम प्रसाद, लल्लूराम, रामभरोसे, हरी प्रसाद, माताबदल, मधु, फूल कुमारी, जहरी, शीला, सुदामा, बद्री, कृष्ण गोपाल, शिवकुमारी आदि ने एसडीएम को लिखे पत्र में बताया कि ग्राम पंचायत में बारिश व ओलावृष्टि से कच्चे घरों के खपरैल नष्ट हो गए हैं। गरीब होने के चलते घर बनाने में भारी परेशानी होगी। भूसा, लकड़ी, छप्पर आदि बर्बाद हो गया है। पत्र में ग्रामीणों ने आर्थिक मदद की गुहार लगाई। संवाद
सही से कराया जाए आकलन
चित्रकूट। बुंदेली आवाज किसान विकास समिति के अध्यक्ष विशाल मिश्रा की अगुवाई में विकासखण्ड पहाड़ी के ग्राम नांदी व तौरा के ग्रामीणों ने डीएम समेत बीडीओ को लिखे पत्र में आरोप लगाते हुए कहा कि तिरहार क्षेत्र में सर्वे गलत तरीके से किया गया है। फसल क्षति के आकलन में भेदभाव हुआ है। यही हाल रहा तो किसान सड़क पर उतरने को विवश होगा। मांग किया कि भेदभाव करने वाले लेखपाल के खिलाफ के कार्रवाई कराते हुए सही आकलन कराया जाए। इस मौके पर दिनेश मिश्रा, आनंद गर्ग, भगत पटेल, ओम नारायण, नितीश द्विवेदी, प्रमोद, राधेश्याम, अवधबिहारी, रामऔतार आदि मौजूद रहे। संवाद
सर्वे के नाम पर मांग रहे शुल्क
चित्रकूट। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अनुज सिंह यादव ने जिलाधिकारी को लिखे पत्र में कहा कि जनपद में भारी ओलावृष्टि और बारिश से किसानों की फसलें पूरी तरह चौपट हो गईं हैं। आरोप लगाया कि सर्वे में कुछ लेखपाल मनमानी कर रहे हैं। किसानों से सर्वे के नाम पर सुविधा शुल्क की मांग की जाती है। फसल क्षतिपूर्ति का आकलन मात्र पांच से दस प्रतिशत दिखाते हैं। मांग किया कि ऐसे लेखपालों को तत्काल प्रभाव से हटाकर दोबारा आंकलन कराया जाए।

भरण पोषण का संकट
चित्रकूट। सदर ब्लाक के पंडरी मौजा डिलौरा की कलावती, बिट्टन, रामपति, सुमित्रा, भोलिया, हेमा, माया, ऊषा, कैरी आदि ग्रामीण महिलाएं सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंची। डीएम को लिखे पत्र में कहा कि अतिवृष्ट व ओलावृष्टि से फसल बर्बाद हो गई। खेत में लगी सब्जियाें को क्षति पहुंची है। कच्चे घरों के खपरैल टूट गए हैं। भारी क्षति से भरण-पोषण का घोर संकट है। मेहनत पर पानी फिर गया है। गरीब किसान जो बटाई पर लेकर खेती करते हैं वह भी बर्बाद हो गए हैं। सब्जी, खेती आदि आय के स्रोत थे। पत्र में ग्रामीण महिलाओं ने शीघ्र क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed