फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Farmer dies in accident on highway

हाईवे पर हादसे में किसान की मौत

Thu, 23 Dec 2021 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies in accident on highway
बरगढ़ (चित्रकूट)। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के बरगढ़ थाना अंतर्गत बाइक से ससुराल जा रहे किसान को वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल किसान की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

प्रयागराज के नैनी धनुआ निवासी वेद प्रकाश तिवारी (30) मंगलवार शाम बाइक से ससुराल मप्र. के पनवार जिला रीवा जा रहा था। जैसे ही बरगढ़ थाना क्षेत्र के अरवारी मोड़ के पास पहुंचा, सामने से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से किसान बाइक से छिटककर सड़क पर जा गिरा। लगभग आधा घंटे तक लहूलुहान किसान सड़क पर पड़ा रहा। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। बडे़ भाई रविप्रकाश ने बताया कि वेद प्रकाश हेलमेट पहने था, लेकिन टक्कर से हेलमेट भी गिर गया। मृतक तीन भाई दो बहन में दूसरे नंबर का था। पत्नी मायके में थी। उसके एक पुत्र है। पत्नी को लेने के लिए जा रहा था। परिजनों ने बताया कि वेदप्रकाश की फौज में नौकरी लगी थी, लेकिन अपरिहार्य कारणाें से कुछ माह प्रशिक्षण लेने के बाद गांव लौट आया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजन अंतिम संस्कार करने के लिए शव गांव ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed