{"_id":"5e6d18e78ebc3ea4cc2a5d89","slug":"farmer-crops-distroyed-in-chitrakoot-chitrakutt-news-knp5503486155","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 से 70 प्रतिशत तक फसल का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 से 70 प्रतिशत तक फसल का नुकसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट में हुई ओलावृष्टि पर प्रभारी मंत्री नंद गोपाल नंदी ने शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों बातचीत की। कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किसानों की समस्या को लेकर बेहद चिंतित हैं। जनपद में दैवीय आपदा से काफ ी नुकसान हुआ है। किसानों की फसलें 50 से 70 प्रतिशत नष्ट होने की जानकारी मिली है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
प्रभारी मंत्री ने बताया कि 18 हजार 54 किसानों को बीमा के माध्यम से पांच करोड़ की मदद मिलेगी। सदर तहसील में 51 गांव प्रभावित बताए जा रहे हैं। इसमें 12 करोड़ का नुकसान होने की आशंका है। वहीं, मानिकपुर तहसील के दस गांवों में लगभग 62 लाख का नुकसान बताया गया है। इसी प्रकार राजापुर के 17 गांवों में करीब दो करोड़ की क्षति हुई है। मऊ तहसील में 60 गांव में लगभग ढाई करोड़ की क्षति बताई गई है।
उन्होंने कहा कि अभी पूरी तरह आंकलन नहीं हो पाया है। इसके लिए विभागीय अधिकारी जांच में लगे हैं। उन्होंने बताया कि घर गिरने पर 95 हजार व आंशिक नुकसान पर 32 सौ रुपए दिए जाएंगे। डीएम शेषमणि पांडेय ने बताया कि ओला गिरने के 15 मिनट के अंदर राजस्व टीमों ने क्षेत्र में जाकर सर्वे किया है। जल्द सही आंकलन कराकर शासन को रिपोर्ट भेजेंगे। इस मौके पर सांसद आरके सिंह पटेल, मानिकपुर विधायक आनंद शुक्ला, अपर जिलाधिकारी जीपी सिंह, सदर एसडीएम एके पांडेय व अपर एसपी बलवंत चौधरी आदि मौजूद रहे।