{"_id":"6955746bd1dc2247a4061ee7","slug":"farm-labourer-who-went-to-irrigate-his-field-died-due-to-cold-chitrakoot-news-c-212-1-sknp1006-138326-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: खेत में सिंचाई करने गए खेतिहर मजदूर की सर्दी लगने से हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: खेत में सिंचाई करने गए खेतिहर मजदूर की सर्दी लगने से हुई मौत
विज्ञापन
-फतेहगंज थाना क्षेत्र के पियार गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। खेत में सिंचाई के लिए पानी लगाने गए खेतिहर मजदूर की सर्दी लगने से मौत हो गई। सुबह करीब चार बजे वह सर्दी से कपकपाता घर पहुंचा। परिजनों ने आग जलाकर उसे तपाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी हालत बिगड़ती चली गई।
फतेहगंज थाना इंस्पेक्टर रामकिशोर ने बताया कि पियार गांव निवासी बाबूलाल (65) खेतिहर मजदूर था। वह रात में खेत में सिंचाई के लिए पानी लगाने गए थे। वहां सुबह करीब चार बजे उन्हें सर्दी लग गई। किसी तरह वह कपकपाते हुए घर पहुंचे। यहां परिजनों ने उन्हें आग जलाकर तपाने का इंतजाम किया, लेकिन इस बीच उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके दो पुत्र हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।