{"_id":"699f4d04e5604fe1020c3dee","slug":"family-went-to-a-party-and-thieves-cleaned-out-the-house-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-127610-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: निमंत्रण खाने गया परिवार, चोरों ने साफ किया घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: निमंत्रण खाने गया परिवार, चोरों ने साफ किया घर
विज्ञापन
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के कछार पुरवा में सत्संग भवन के पीछे मंगलवार की रात को सूने घर में नकाबपोश चोरों ने धावा बोलकर नकदी व जेवर पार कर दिए। घर लौटने पर परिजनों को जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी। वहीं पास में ही लगे सीसीटीवी कैमरे में तीन नकाबपोश चोर दिखाई दे रहे हैं।
कछार पुरवा निवासी मूलचंद गुप्ता ने बताया कि रात करीब साढ़े आठ बजे परिजनों के साथ सीतापुर स्थित मंदाकिनी भवन में निमंत्रण में गया था। करीब 12 बजे लौट कर आए तो दरवाजे का ताला टूटा था। अंदर जाकर देखा तो अलमारी का भी ताला टूटा था और सामान बिखरा पड़ा था। नकदी और सोने चांदी के जेवर गायब थे। पीड़ित ने बताया कि पड़ोसी के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में तीन नकाबपोश घर में घुसते और निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं। कोतवाल श्याम प्रताप पटेल ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है। चोरी में कोई जानने वाला भी शामिल हो सकता है।