फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Fair robber mobster ally King Yadav

डाकू गौरी से हाथ मिला सकता है डकैत राजा यादव

Wed, 13 Apr 2016 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट Updated Wed, 13 Apr 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
Fair robber mobster ally King Yadav
वेस्ट यूपी का कुख्यात वाहन चोर गैंग बेनकाब - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

पंद्रह हजार के इनामी डाकैत राजा यादव गैंग के पांच सदस्य पकड़े जाने के बाद गिरोह की कमर टूट गई है। माना जा रहा है कि अब सरगना बचे कुछ साथियों के साथ पचास हजार के इनामी डाकू गौरी यादव से हाथ मिला सकता है। गैंग कमजोर होने से भरतकूप क्षेत्र के पत्थर खदान पट्टाधारक और मजदूरों ने राहत की सांस तो ली है लेकिन इस बात से भयभीत भी हैं कि यदि सरगना जल्द न पकड़ा गया, तो कहीं बदला लेने के लिए बड़ा हमला न कर दे।

विज्ञापन


बांदा-चित्रकूट जिले से लेकर मध्यप्रदेश के सीमावर्ती इलाके में अक्सर अपहरण, मारपीट और फिरौती की वारदात कर डाकू राजा यादव गैंग दहशत फैलाता रहा है। इस पर बांदा जिले से दस और चित्रकूट से पांच हजार के इनामी डाकू राजा यादव पत्थर की खदानों को ही निशाना बनाता रहा है।
विज्ञापन


खदान पट्टाधारकों को डरा धमका कर और मजदूरों को पीटकर उगाही से गैंग चला रहा है। जिसके चलते तो कई बार मजदूर पहाड़ पर काम करने से भी मना कर चुके हैं। गैंग की ताकत और धन ऐंठने के लिए एक फरवरी को गैंग ने रौली कल्याणपुर के बजनी पहाड़ के पास नवनिर्मित गायत्री स्टोन मिल स्थल पर धावा बोलकर चार प्राइवेट सुरक्षाकर्मियों को पीटा था और तीन लाइसेंसी बंदूक, 71 कारतूस व मोबाइल लूट ले गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed