{"_id":"69bafc4a5b8ca3198e0d429d","slug":"facilities-increased-in-kasturba-schools-518-girl-students-will-get-direct-benefit-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1007-128496-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: कस्तूरबा विद्यालयों में बढ़ीं सुविधाएं, 518 छात्राओं को मिलेगा सीधा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: कस्तूरबा विद्यालयों में बढ़ीं सुविधाएं, 518 छात्राओं को मिलेगा सीधा लाभ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। जनपद में बालिका शिक्षा को मजबूत करने की दिशा में अहम पहल की गई है। स्कूल शिक्षा व राज्य परियोजना निदेशक के निर्देश पर जिले के चार कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में उपकरणों की व्यवस्था की गई है।
जिले के शिवरामपुर, मानिकपुर, पहाड़ी और मऊ स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में अनावर्तक मद के तहत उपकरणों की खरीद की गई है। इसमें चार वाशिंग मशीन, दो पहाड़ी व एक मऊ में जनरेटर सेट, एक पहाड़ी व एक मऊ में मेकिंग मशीनकी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इससे इन विद्यालयों में 518 छात्राओं को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। अब छात्राओं की दैनिक दिनचर्या अधिक सुगम और व्यवस्थित हो सकेगी। विद्यालयों में इन सुविधाओं के जुड़ने से न केवल छात्राओं को राहत मिलेगी, बल्कि संस्थानों की कार्यप्रणाली में भी दक्षता आएगी। इससे छात्राओं के समग्र विकास और बेहतर शैक्षिक माहौल को बढ़ावा मिलेगा।