{"_id":"a026c6888b8a33003006eadc8a416222","slug":"expressed-his-displeasure-at-dm-on-recovery-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम वसूली पर डीएम ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम वसूली पर डीएम ने जताई नाराजगी
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Thu, 05 Feb 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम नीलम अहलावत ने विभागों की कम वसूली पर नाराजगी
विज्ञापन
जताई है। उन्होंने कहा कि अगर लक्ष्य प्राप्त नहीं किया तो कार्रवाई की
जाएगी। साथ ही कहा कि ज्यादा लक्ष्य का बहाना अफसर न बनाएं।
डीएम गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विभागों की प्रगति समीक्षा बैठक कर रही थीं। उन्होंने कर करेतर की समीक्षा में पाया कि मनोरंजन, आबकारी, व्यापार कर, विद्युत, बैंक देय आरसी, बांट माप आदि विभागों की लक्ष्य के सापेक्ष वसूली सही पाई।
स्टांप, रजिस्ट्रेशन, परिवहन, वन, सिंचाई आदि विभागों की लक्ष्य के सापेक्ष वसूली कम पाने पर नाराजगी जताई। कहा कि अगर अगली बैठक में लक्ष्य के सापेक्ष सही काम नहीं पाया गया तो कार्रवाई होगी।
उन्होंने अधिकारियों को ताकीद की कि वे ज्यादा लक्ष्य का बहाना न बनाएं, क्योंकि उन्होंने मासिक बैठक में यह पहले ही कह दिया था कि अगर लक्ष्य ज्यादा हो तो पत्र के माध्यम से इसे कम कराएं। बैठक में अभियोजन, खाद्य एवं औषधि प्रशासन की भी समीक्षा की गई।
इसमें अवशेष वादों को तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए। राजस्व कार्यों, स्टाफ बैठक, आम आदमी बीमा योजना और वक्फ संपत्ति आदि की बिंदुवार चर्चा हुई। बैठक में एसपी पवन कुमार, अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार, सीडीओ डा. वेद प्रकाश, एसडीएम भी मौजूद रहे।