फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Even after 52 hours no trace of missing farmer found

Chitrakoot News: 52 घंटे बाद भी लापता किसान का नहीं लगा सुराग

Tue, 30 Jan 2024 02:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Even after 52 hours no trace of missing farmer found
सरैंया। थाना मानिकपुर के गढ़चपा गांव के भौंठी पतेरिया पुरवा खेत से लापता किसान बच्चा 48 घंटे बाद भी नहीं लौटा है। उसकी तलाश में पुलिस की चार टीमें लगी हैं। गांव के आसपास के जंगलों में कांबिंग भी की गई। इस मामले में एक दिन पहले ग्रामीणों ने सरैंया कस्बे में कर्वी मानिकपुर रोड में जाम लगाकर विरोध जताया था।
विज्ञापन

गढ़चपा गांव के भौंठी पतेरिया पुरवा निवासी बच्चा शनिवार अपने खेत शाम को गया था। इसके बाद वापस नहीं लौटा। जिसको लेकर उसके पिता भइयालाल ने रविवार को मानिकपुर थाने में तहरीर दी थी। जिसमें गुमशुदगी दर्ज की गई थी। 52 घंटे के बाद भी वह नहीं मिला।
विज्ञापन

तलाश के लिए अपर एसपी, एसओजी, सर्विलांस व मानिकपुर थाना पुलिस तलाश में लग गई है। जंगलों में कांबिंग भी की गई है। किसान के पिता ने बताया कि खेत में रूकने के लिए कमरा भी बना हुआ है। घटना के बाद किसान की पत्नी नन्हीं देवी का रो-रोक कर बुरा हाल है। मानिकपुर प्रभारी थानाध्यक्ष प्रभु नाथ यादव का कहना है किसान की तलाश चार टीमें कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed