{"_id":"9f9fdd5d07f0f9a2ac066d22ea183fa8","slug":"enter-heritage-kanoongo-and-accountants-for-not-notice-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरासत दर्ज न करने पर कानूनगो व लेखपाल को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वरासत दर्ज न करने पर कानूनगो व लेखपाल को नोटिस
Enter Heritage Kanoongo and accountants for not notice
Updated Wed, 03 Feb 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
मानिकपुर तहसील के रामपुर तरौंहा में जिलाधिकारी ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। गांव में बारह मृतकों की वरासत न दर्ज करने की शिकायत पर डीएम ने एसडीएम को कानूनगो मिथलेश और लेखपाल रामचंद्र के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
चौपाल के दौरान डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा भी की। जिसमें गांव में समाजवादी पेंशन के 109, वृद्धावस्था के 23, विधवा पेंशन के 8, विकलांग पेशन के 10, इन्दिरा आवास के 18 लाभार्थी पाए गए।
जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को मनरेगा मेें कार्य दिवस बढ़ने, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को दो रुपए प्रति किलो गेहूं ओर तीन रुपए प्रति किलो चावल मिलने की जानकारी दी।
विज्ञापन
गांव में खेल मैदान पर अवैध कब्जा होने की शिकायत पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को उसे हटवाने को कहा। इस मौके पर सीडीओ एमए अहसन, एसडीएम रामसकल मौर्य, प्रधान बच्चा जायसवाल आदि मौजूद थे।