{"_id":"60e1f5398ebc3ecccd6883d5","slug":"encouragement-to-workers-chitrakoot-news-knp6382763148","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यकर्ताओं को बढ़ाया हौसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यकर्ताओं को बढ़ाया हौसला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत व यूपी के जलशक्ति मंत्री डा. महेंद्र सिंह के पौधरोपण अभियान के कार्यक्रम के दौरान हाल ही में भाजपा द्वारा जिला पंचायत की सीटों पर प्रदेश भर में अच्छा प्रदर्शन करने का उत्साह दिखा। चित्रकूट व बांदा के अलावा महोबा हमीरपुर के भी कई जिला पंचायत अध्यक्ष सदस्यों के साथ दोनों मंत्रियों से मिलने पहुंचे। एक पौधे को 20 से 25 लोग पकड़कर खडे़ देखे गये।
रविवार को साढे़ 57 लाख पौधरोपण अभियान की शुरुआत करने पहुंचे केंद्रीय जलशक्ति व प्रदेश के जलशक्ति मंत्री ने बुंदेलखंड में पेयजल की समस्या का समाधान कराने के लिए केंद्र सरकार की योजना की चर्चा अधिकारियों से की। इसके बाद दोनों मंत्री हेलीकाप्टर से रसिन बांध का हवाई सर्वेक्षण करते हुए लेहचुरा डैम जनपद महोबा के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर राज्यमंत्री, सांसद, विधायक के अलावा जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे, जिलाउपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, सांसद प्रतिनिधि शक्तिप्रताप सिंह, प्रेमलाल वाल्मीकि, भागवत त्रिपाठी, सुशील द्विवेदी व जगदीश गौतम आदि मौजूद रहे।