फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Electricity workers should be given salary on time

बिजली कर्मचारियों को समय से दिया जाए वेतन

Mon, 25 Apr 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Electricity workers should be given salary on time
फोटो-2- बिजली कर्मचारियों की बैठक में संबोधन करते महामंत्री आनंद पाल। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। हाइड्रो इलेक्ट्रिक इंपलाइज यूनियन की बैठक शहर के पुरानी बाजार में हुई। इसमें कर्मचारियों को समय से मानदेय न देने पर नाराजगी जताई। कहा कि समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो आंदोलन करेंगे। आरोप लगाया कि भीषण गर्मी में विभाग द्वारा उनकी सुरक्षा के लिए कोई उपकरण या सुविधाएं नहीं दी जाती हैं। खतरे में जीवन डालकर काम करते हैं।
विज्ञापन

यूनियन के प्रांतीय महामंत्री मो. सुभान ने कहा कि कर्मचारियों और संविदा कर्मियों की समस्या का निदान कई साल से नहीं किया जा रहा है। वेतन और मानदेय समय से नहीं दिया जाता है। मांग की कि संविदा कर्मियों को स्थायी किया जाए।
विज्ञापन

प्रांतीय महामंत्री रामलाल पाल ने कहा कि संविदा कर्मचारियों को बिना कारण परेशान न किया जाए। यदि किसी के खिलाफ कार्रवाई हुई तो आंदोलन किया जाएगा। दक्षिणांचल महामंत्री आनंद कुमार पाल ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं के निदान के लिए योजनाएं बनानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के बाद अधीक्षण अभियंता इं. ब्रजेश कुमार को ज्ञापन दिया। मंडल मंत्री उमत लाल, अश्वनी कुमार शुक्ला, दिलीप शर्मा, सुशील चंद्र जोशी, कमल प्रजापति, लक्ष्मीनारायण, रामआसरे, शिवशंकर पाल, राकेश त्रिपाठी, नंद किशोर, संजय सचान, छक्कीलाल, संजय और मुन्ना भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed