फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Electricity water crisis in 65 villages even after 48 hours

Chitrakoot News: 48 घंटे बाद भी 65 गांवों में बिजली पानी का संकट

Tue, 02 May 2023 01:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Tue, 02 May 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Electricity water crisis in 65 villages even after 48 hours
चित्रकूट। जिले में रविवार को तेज आंधी व बारिश होने से जिले के 65 गांवों से अधिक गांवों में बिजली की आपूर्ति बंद हो गई थी। जिसमें दूसरे दिन सोमवार को भी आधा सैकड़ा गांवों में बिजली की आपूर्ति बंद रही है। जिसको सही करने के लिए बिजली कर्मचारी लग रहे। बिजली की आपूर्ति न होने से पानी की भी कई स्थानों पर आपूर्ति नहीं हो पाई।
विज्ञापन

जिले के बरगढ़, मऊ, राजापुर, कर्वी, पहाड़ी क्षेत्र में बारिश के साथ तेज आंधी आने से कई स्थानों पर बिजली के खंभ गिर जाने व तार टूट जाने से बिजली की आपूर्ति बंद हो गई थी। जिसमें मऊ क्षेत्र के 9 फीडर बंद हो गए थे। इससे मऊ व बरगढ़ क्षेत्र के 70 से अधिक गांवों में बिजली की आपूर्ति बंद हो गई थी। जिसमें से पांच फीडर सही कर दिए गए है। तीन फीडर चालू नहीं हो सके। जिससे इस क्षेत्र के 20 गांवों में बिजली की आपूर्ति चालू नहीं हो सकी। इसी तरह से मानिकपुर क्षेत्र के तीन फीडरों में खराबी आने से 30 गांवों में लगभग बिजली की आपूर्ति बंद हो गई थी। जिसमें से दो फीडर सही कर दिए गए। एक फीडर में अभी चालू नहीं हो सका। इससे इस गांवों में बिजली की आपूर्ति नहीं चालू हो सकी। राजापुर क्षेत्र में 7 फीडरों में खराबी आ गई थी। जिससे 35 से अधिक गांवों में बिजली की आपूर्ति नहीं हो सकी थी। 5 फीडर सही कर लिए गए है। दो फीडरों में अभी खराबी बनी हुई है। इससे इस क्षेत्र के 12 गांवों में बिजली की आपूर्ति चालू नहीं हो सकी। कर्वी क्षेत्र में जिन स्थानों पर बिजली की आपूर्ति बंद हो गई थी वह चालू हो गई। इस तरह से अभी भी आधा सैकड़ा गांवों में बिजली की आपूर्ति बंद है।
विज्ञापन

मानिकपुर क्षेत्र के सकरौंहा गांव के किशन प्रसाद, गिदुरहा गांव की रानी देवी, रामपुर कल्याणगढ़ के राजू ने बताया कि बिजली आपूर्ति दोपहर तक नहीं चालू हो सकी। बरगढ़ क्षेत्र के हल्दीदाड़ी गांव के साहिब सिंह ने बताया कि बिजली की तार टूट गई थी। दूसरे दिन भी बिजली की आपूर्ति नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
बिजली विभाग के अधिशाषी अभियंता रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि रविवार को आंधी आने से कई स्थानों पर बिजली के खंभे गिर गए थे। इससे गांवों में बिजली की आपूर्ति बंद हो गई थी। जिसमें दूसरे दिन आधे से अधिक गांवों में बिजली की आपूर्ति चालू कर दी गई है।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed