फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Electricity-road to the fast and performing

बिजली, सड़क के लिए अनशन-प्रदर्शन

Tue, 27 Sep 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट Updated Tue, 27 Sep 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
Electricity-road to the fast and performing
कलेक्ट्रेट परिसर के गेट पर ज्ञापन देने को खड़े व्यापारी। - फोटो : amarujala

 पहाड़ी ब्लाक के ओरा गांव के तीन पुरवों में विद्युतीकरण न होने से नाराज नि:शक्त समाजसेवी दुर्गेश यादव सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में आमरण अनशन शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

अनशन पर बैठे दुर्गेश यादव ने बताया कि ओरा गांव के बड़ीपखरी, डिहरी व लपटहन के पुरवा में विद्युतीकरण कराने के लिए कई बार गांव वालों के सहयोग से विद्युत विभाग व अन्य अधिकारियों को पत्र दिए गऐ।
विज्ञापन


इसके बाद भी विद्युतीकरण नहीं किया गया। जिस कारण यहां के निवासी परेशान हैं। जबकि केंद्र व राज्य सरकार हर गांवों में बिजली पहुंचाने की बात कर रही हैं। मजबूर होकर आमरण अनशन पर बैठना पड़ा। जब तक विद्युतीकरण नहीं हो जाता, तब तक अनशन चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओवरब्रिज के नीचे जल्द बनवाएं सड़क
शहर में बने ओवरब्रिज के नीचे सड़क बनाने के लिए व्यापारियों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इससे पहले व्यापारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में नारेबाजी कर प्रदर्शन भी किया। कहा कि सड़क न बनने से बारिश के दिनों में यहां से गुजरना मुश्किल हो रहा है। अतिक्रमण से भी दुकानदारी प्रभावित हो रही है।

व्यापारी शैलेंद्र सिंह, संतोष कुमार सिंह, राममनोहर वर्मा, नरोत्तम अग्रवाल, लाला केसरवानी व जगदीश आदि ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में बताया कि कर्वी राजापुर मार्ग पर बने ओवरब्रिज के नीचे शहर का मुख्य बाजार है। जिसमें दोनों ओर दुकानें बनी हैं।

सड़क न बनने से परेशानी हो रही है। एक माह पहले डीएम समेत अन्य अधिकारियों ने यहां का दौरा कर सड़क बनवाने का कार्य शुरू करने के आदेश दिए थे। बरसात बीत जाने के बाद भी कार्यदायी संस्था ने कार्य नहीं किया। अब नवरात्र से लेकर दीपावली जैसे प्रमुख पर्व भी शुरू होने वाले हैं। इसी रास्ते से तीर्थ यात्रियों का आना जाना होगा। सड़क न होने से भारी परेशानी हो रही है।


बनाएं आपसी सहमति
बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने भी इस मामले में नगर पालिका व सेतु निगम विभाग के अधिकारियों से आपसी सहमति बनाकर सड़क निर्माण कराने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed