फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Electricity officers should improve their working style: Minister

कार्यशैली में सुधार करें बिजली अफसर: मंत्री

Wed, 18 Sep 2024 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Electricity officers should improve their working style: Minister
चित्रकूट । जिले के प्रभारी मंत्री व प्रदेश सरकार में श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल (मन्नू कोरी) ने मंगलवार को जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ विकास एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों की कार्यशैली पर गहरी नाराजगी जताते हुए कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने मंगलवार को द्वारा कलक्ट्रेट सभागार में प्रधानमंत्री आवास योजना के 32 लाभार्थियों को घर की चाभी एवं स्वीकृति पत्र वितरित किया। इस अवसर पर ओडिशा में आयोजित प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया। लाभार्थियों में फातमा, हसीना, शबनम, शरीफ, बृजरानी, मुन्नी देवी, राजकुमारी, कलावती, सुनीता व सुरेश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिले में बिजली की समस्या को अधिकारी गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। जिससे आम जनता को परेशानी हो रही है। कहा कि बिजली की समस्या संज्ञान में आते ही उसका तत्काल निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान विधायक विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव व भाजपा जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी, डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, नपा अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।संवाादइस अवसर पर जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भूपेश द्विवेदी समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed