फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Electricity department did not break sleep after writing 20 letters

20 लेटर लिखने के बाद बिजली विभाग की नहीं टूटी नींद

Fri, 21 Aug 2020 03:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 03:04 PM IST
विज्ञापन
Electricity department did not break sleep after writing 20 letters
चित्रकूट। कलक्ट्रेट से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित गढीवां गांव के जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय के लेफ्टीनेंट कर्नल सुदीप सिंह माद्रा ने तीन सालों में बिजली विभाग को 20 शिकायती पत्र देकर अपने यहां और गढ़ीवां गांव की बिजली की समस्या से अवगत कराया है। बावजूद इसके अभी तक विभाग न तो इस कार्यालय की विद्युत व्यवस्था सही करा पाया और न ही गांवों में चल रही कटिया को बंद करा पाया। बृहस्पतिवार को उन्होंने आरोप लगाया कि हर दिन लाखों की चोरी करने वाले लोगों पर विभाग के संविदा कर्मचारी मेहरबान हैं और वसूली में मदमस्त हैं। सैनिक कार्यालय में अस्थाई रूप से कार्यरत साफ-सफाई करने वाले अशोक कुमार पुत्र स्व. पुन्नूलाल निवासी पुरानी बाजार भरतपुरी ने मूल प्रार्थना पत्र के साथ अपने बकाया बिल की आवश्यक कार्यवाही करने हेतु कई बार आख्या प्रेषित कर चुके हैं । एक तो कभी मीटर रीडिंग लेने नहीं आते और मनमानी तरीके से घर से ही हर महीने बिल भेजकर गरीबों को सताने का काम किया जा रहा है । वहीं घर का मीटर और बिल संशोधन करवाने के लिये कई बार एसडीओ को खुद जाकर अवगत कराया और पत्र भी प्रेेषित किया इसके बाद भी न ही मीटर रीडिंग वाला पहुंचा और न ही सही से बिल दिया गया । अशोक ने बताया कि 12.06.2020 को मुझे पुन: 22,990 का बिजली बिल भुगतान हेतु पत्र प्राप्त हुआ है जबकि मैं इसमें से 10 हजार जमा भी कर चुका हूं। लेकिन विभाग ने ही उस 10 हजार की कटौती की और न ही मुझे कोई सूचना दी गई और बिना कोई सूचना दिये 22,990 रूपये का मेरे खिलाफ पर्चा फ ाड़ दिया गया। जिससे वह परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed