फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Electric wire fell on a moving train, causing stir

चलती ट्रेन में गिरी विद्युत तार, मचा हड़कंप

Fri, 02 Sep 2016 10:45 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Fri, 02 Sep 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
Electric wire fell on a moving train, causing stir
रेल ट्रेक - फोटो : demo pic

अहमदाबाद से इलाहाबाद की ओर जा रही ट्रेन की बोगी पर रेलवे लाइन का विद्युत तार टूटकर गिरा। जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। रेल पटरी पर काम कर रहे कर्मचारियों की सूचना पर चालक ने ट्रेन रोकी और तार को अलग किया गया। तार में करंट न होने से बड़ा हादसा टल गया। इस दौरान लगभग ढाई घंटे तक मुंबई-हावड़ा रेल मार्ग बाधित रहा।

विज्ञापन



इलाहाबाद से मानिकपुर व सतना तक रेल लाइन के विद्युतीकरण का काम चल रहा है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम लगभग तीन बजकर 15 मिनट पर मानिकपुर जंक्शन से जैसे ही अहमदाबाद-इलाहाबाद एक्सप्रेस ट्रेन इलाहाबाद की ओर रवाना हुई तो पनहाई स्टेशन के आउटर पर रेल लाइन की तार टूट कर एक बोगी पर गिरी।
विज्ञापन


रेल पटरी पर काम कर रहे कर्मचारियों ने रेल अधिकारी व चालक को सूचना देकर ट्रेन रुकवाई। ट्रेन रुकते ही उस बोगी के यात्री उतरकर भागने लगे। कर्मचारियों ने बताया कि करंट चालू नहीं है इसलिए खतरे जैसी कोई बात नहीं है। इसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन



रेल मार्ग बाधित होने से मानिकपुर जंक्शन में पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस व झांसी-इलाहाबाद पैसेंजर ट्रेन ढाई घंटे तक खड़ी रही। इसके अलावा डभौरा, शंकरगढ़, इलाहाबाद, सतना व चित्रकूट स्टेशन पर भी मौजूद ट्रेनों को रोका गया।


इस मामले में स्टेशन अधीक्षक जवाहर लाल ने बताया कि विद्युतीकरण लाइन की तार टूटने से रेल यातायात बाधित रहा। विद्युत लाइन में करंट चालू नहीं था जिससे कोई घटना नहीं हुई है। शाम पांच बजे सभी ट्रेनों को सुरक्षित रवाना किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed