{"_id":"607336bc8ebc3ec4965b38dd","slug":"election-sp-dm-block-centre-chitrakutt-news-knp6229336153","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान करने से कोई वंचित नहीं रहेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान करने से कोई वंचित नहीं रहेगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। पहाड़ी ब्लाक के ग्राम अशोह व पचोखर में जिला निर्वाचन अधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने गांव की जनता से अपील की है कि पारदर्शी, निष्पक्षता से शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रशासन व पुलिस तैयार है। किसी को मतदान करने से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। पंचायत चुनाव को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने में सहयोग करें। यदि कोई दबंग मतदान करने के लिए धमकाता है या प्रलोभन देता है तो उसकी सूचना कंट्रोल रूम, प्रशासनिक, पुलिस अधिकारियों को तत्काल दें।
चुनाव प्रचार व खर्च के बारे में उन्होंने प्रत्याशियों को सचेत किया कि चुनाव आयोग से निर्धारित धनराशि से अधिक खर्च करने पर कार्रवाई होगी। मतदान के दौरान कोविड-19 की गाइड लाइन का पूरी तरह से पालन किया जाए। पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने ग्रामीणों से कहा कि चुनाव में बाधा डालने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। किसी प्रकार के लालच में न पड़े न ही अवैध शराब का सेवन करें। मतदान को प्रभावित करने वाले लोगों को चयन करने में अपना सहयोग दें। उन्होंने कहा कि हर मतदान केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात किया जाएगा।